1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फराह खान और रोहित शेट्टी साथ में बनाने जा रहे हैं एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म

फराह खान और रोहित शेट्टी साथ में बनाने जा रहे हैं एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म

 Published : Feb 07, 2019 12:23 pm IST,  Updated : Feb 07, 2019 12:23 pm IST

रोहित शेट्टी और फराह खान साथ मिलकर एंटरटेनिंग फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म को रोहित शेट्टी प्रोड्यूस और फराह खान डायरेक्ट करने वाली हैं।

farah khan and rohit shetty- India TV Hindi
farah khan and rohit shetty Image Source : INSTAGRAM

फराह खान(Farah Khan) और रोहित शेट्टी(Rohit shetty) एक साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं। रोहित शेट्टी अपनी एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के लिए फेमस हैं। इस बार वह फराह खान के साथ मिलकर एंटरटेनिंग फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म को रोहित शेट्टी प्रोड्यूस और फराह खान डायरेक्ट करने वाली हैं। फिल्म का नाम अभी तक डिसाइड नहीं हुआ है। फराह खान ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

फराह खान ने रोहित शेट्टी के साथ फोटो शेयर करते हुए इस फिल्म के बारे में बताया। फराह ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- कभी-कभी यूनिवर्स  आपको वो दे देता जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होती है। रोहित शेट्टी जिसे मैं भाई की तरह प्यार करती हूं और उसके काम करने के तरीके की इज्जत करती हूं। मैं सिर्फ वादा कर सकती हां यह एंटरनेटमेंट से भरपूर होने वाली है। रोल कैमरा कहने का इंतजार नहीं कर सकती।

इसके साथ ही यही फोटो रोहित शेट्टी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- फराह खान रोहित शेट्टी पिक्चर्स के लिए सबसे बड़ी एक्शन-कॉमेडी फिल्म डायरेक्ट करने वाली हैं।

आपको बता दें रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सिंबा अभी तक 240 करोड़ कमा चुकी है। सिंबा में रणवीर सिंह और सारा अली खान नजर आए हैं। यह फिल्म एक्शन-कॉमेडी से भरपूर है। सिंबा के बाद रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम सूर्यवंशी है। रोहित शेट्टी इन दिनों खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

डायरेक्टर आदित्य ने बताई फिल्म 'उरी' के फेमस डॉयलॉग 'How's the josh' के पीछे की पूरी कहानी

गूगल से एड्रेस निकालकर अक्षय कुमार के घर में घुसा हरियाणा का छोरा, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन