1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस हीरो ने जनता से की अपील, मेरा मजाक उड़ाने वालों को दो मुंहतोड़ जवाब

इस हीरो ने जनता से की अपील, मेरा मजाक उड़ाने वालों को दो मुंहतोड़ जवाब

 Published : May 27, 2016 07:52 pm IST,  Updated : May 27, 2016 07:52 pm IST

फरदीन खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले काफी वायरल हो रही थी। इस तस्वीर में उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ा हुआ दिख रहा था साथ ही वह इसमें बहुत उम्रदराज भी नजर आ रहे थे।

fardeen- India TV Hindi
fardeen

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले काफी वायरल हो रही थी। इस तस्वीर में उनका वजन काफी बढ़ा हुआ दिख रहा था साथ ही वह इसमें बहुत उम्रदराज भी नजर आ रहे थे। उनके इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मजाक भी बनाया जा रहा था। हाल ही में फरदीन ने उन पर बनाए गए मजाक की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि अपने शरीर के आकार को लेकर वह लज्जित नहीं हैं।

इसे भी पढ़े:- Pics: देखिए कितने बूढ़े हो गए हैं फरदीन खान

‘प्यार तूने क्या किया’ के अभिनेता की एक तस्वीर हाल ही में सामने आई थी जिसमें वह मोटे नजर आ रहे थे। ट्विटर और फेसबुक यह चर्चा का विषय बन गया था। पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर 42 वर्षीय अभिनेता ने उपहास उड़ाने वाले सभी लोगों के लिए एक खुला पत्र लिखा है।

उन्होंने लिखा है, "ना तो लज्जित हूं और ना ही शर्मिंदा। आहत नहीं हूं। अवसाद में नहीं हूं। ना तो अंधा हूं। क्या मैं खुश हूं? जबर्दस्त। तथ्य है कि वजन बढ़ने से काफी दूर खुशी से जी रहा हूं।" दिवंगत अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन ने ऑनलाइन उपहास उड़ाने जाने के खिलाफ लोगों से अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है।

फरदीन खान पिछले 6 साल से सिनेमाजगत से गायब हैं। इस बीच उनमें काफी बदलाव आ गया है। फरदीन अब अपना ज्यादातर वक्त यूके और भारत में ही बिता रहे हैं। खबरों की मानें तो फरदीन अब जल्द ही अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च करने वाले हैं और इन दिनों वह इसी की तैयारियों में लगे हुए हैं। फरदीन कुछ वक्त पहले अपनी कार को लेकर सुर्खियों में आए थे। उनकी मर्सिडीज कार लंबे वक्त तक पार्किंग में खड़ी मिली थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन