1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिरकार हो गया फरहान-अधुना का तलाक, शादी के 17 साल बाद जुदा हुए रास्ते

आखिरकार हो गया फरहान-अधुना का तलाक, शादी के 17 साल बाद जुदा हुए रास्ते

 Published : Apr 26, 2017 08:44 am IST,  Updated : Apr 26, 2017 08:45 am IST

शादी के 17 साल बाद अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी हेयरस्टाइलिस्ट पत्नी अधुना भवानी में आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है।

adhuna farhan- India TV Hindi
adhuna farhan

मुंबई: शादी के 17 साल बाद अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी हेयरस्टाइलिस्ट पत्नी अधुना भवानी में आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है। दोनों अब औपचारिक रूप से तलाकशुदा हो गए हैं। पिछले साल आधिकारिक रूप से सोशल मीडिया पर फरहान ने अलगाव की बात स्वीकार की थी। बांद्रा के पारिवारिक न्यायालय ने 6 महीने बाद आखिरकार तलाक की अनुमति दे दी। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया है।

फरहान और अधुना दो बेटियों शाक्या और अकीरा के माता-पिता हैं। बेटियों की कस्टडी मां अधुना को मिली है, फरहान जब चाहे अपनी बेटियों से मिल सकते हैं।

फरहान और अधुना ने दो साल डेट करने के बाद 2000 में शादी की थी। लेकिन 17 साल बाद दोनों ने अलग होकर सभी को चौंका दिया।

बताया जा रहा है कि फरहान की श्रद्धा कपूर से नज़दीकियों की वजह से उनकी शादीशुदा जिंदगी में खलल पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक 'रॉक ऑन 2' की शूटिंग के दौरान श्रद्धा और फरहान नजदीक आ गए थे, खबरें तो ये भी आई थीं कि दोनों साथ रहने लगे। खबरें तो ये भी थीं कि श्रद्धा की वजह से आदित्य रॉय कपूर और फरहान अख्तर में गालीगलौज तक हो गई थी। हालांकि बाद में फरहान अख्तर ने इस लड़ाई को अफवाह बताया था। वैसे अधुना ने भी हाल ही में खुलासा किया था कि उनकी जिंदगी में भी कोई और आ गया है। मशहूर हेयरस्टाइलिस्ट अधुना आजकल बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया के भाई निकोलो को डेट कर रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन