फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडकेर (Shibani Dandekar) अपने अफेयर को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों कई इवेंट्स, पार्टियों में साथ दिखते हैं। इसके अलावा वो साथ में हॉलिडे पर भी जाते रहते हैं। कुछ समय पहले वो मैक्सिको छुट्टियां मनाने गए थे। उनके मैक्सिको हॉलिडे की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दोनों बीच पर नज़र आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये तस्वीरें जनवरी की है। जनवरी में कपल फरहान का 45वां जन्मदिन मनाने मैक्सिको गया था।
Related Stories
हाल ही में शिबानी ने फरहान के घर पर जावेद अख्तर और शबाना आज़मी के साथ होली भी मनाई थी। शिबानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर होली सेलिब्रेशन की तस्वीर भी शेयर की थी।
हाल ही में फरहान ने Tape Cast Season 2 में शिबानी संग अपनी शादी के सवाल पर जवाब दिया था। शो में वह भूमि पेडनेकर के साथ आए थे। भूमि ने ‘Do Not Play’ कैसेट चलाया, जिसमें शिबानी ने फरहान से पूछा कि वह शादी कब कर रहे हैं। इस पर फरहान ने कहा था- ''मुझे नहीं पता, हो सकता है अप्रैल या मई में।''
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो फरहान, राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'तूफान' और सोनाली बोस की 'द स्काइ इज पिंक' में नज़र आएंगे। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और ज़ायरा वसीम भी हैं।
शिबानी ने 'द स्टेज, स्टाइल एंड द सिटी' और 'टॉप मॉडल इंडिया' जैसे शो होस्ट किए हैं। इसके अलावा वह 'खतरों के खिलाड़ी' और 'झलक दिखला जा' में भी नज़र आ चुकी हैं। वह IPL होस्ट करने के बाद चर्चा में आई थीं।
Also Read:
दबंग 3 के सेट से पहली तस्वीर आई सामने, प्रभुदेवा संग दिखे सलमान खान
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द कर सकते हैं अपना बॉलीवुड डेब्यू!
परिणीति चोपड़ा ने सानिया मिर्जा से की रिक्वेस्ट, कहा- अपना बेटा हमेशा के लिए मुझे दे दो