फरहान अख्तर(Farhan akhtar) आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। फरहान का जन्म 9 जनवरी 1974 को हुआ था। आजकल फरहान अपने काम की बजाय अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। फरहान और शिबानी की कई फोटोज सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती हैं। फरहान और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर को कई इवेंट में साथ आते-जाते देखा गया है। पहले दोनों एक साथ बाहर नजर नही आते थे मगर अब दोनों डिनर डेट पर भी स्पॉट किए गए हैं।। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।
Related Stories
बॉलीवुडलाइफ रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर इस साल मार्च-अप्रैल में शादी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की सगाई भी हो चुकी है।
कहा जा रहा है कि सगाई होने के बाद दोनों अपनी शादी की तैयारियां कर रहे हैं। हालांकि फरहान और शिबानी दोनों में से किसी की भी तरफ से शादी और सगाई को लेकर पुष्टि नहीं की गई है। मगर दोनों अब एक साथ इवेंट्स में जाते नजर आते हैं। ये ही नहीं दोनों ने साथ में ही नया साल मनाया था। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं।
आपको बता दें फरहान अख्तर की एक बार शादी हो चुकी है। उनकी पत्नी अधुना भंबानी थी। जिनसे शादी के 16 साल बाद फरहान का तलाक हो गया है। फरहान अख्तर की दो बेटियां भी हैं। फरहान और शिबानी की मुलाकात एक टीवी रिएलिटी शो में हुई थी। शिबानी दांडेकर से पहले फरहान अख्तर का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से भी जोड़ा गया था।