1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खेसारीलाल की फिल्म 'दुल्हिन वही जो पिया मन भाये' का फर्स्ट लुक जारी

खेसारीलाल की फिल्म 'दुल्हिन वही जो पिया मन भाये' का फर्स्ट लुक जारी

 Published : Jan 04, 2021 05:13 pm IST,  Updated : Jan 04, 2021 05:15 pm IST

फिल्म में भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी के अलावा मधु शर्मा और पद्म सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

दुल्हिन वही जो पिया मन भाये- India TV Hindi
दुल्हिन वही जो पिया मन भाये Image Source : INSTA- @KHESARI_YADAV04

पटना: भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी की फिल्म 'दुल्हिन वही जो पिया मन भाये' का फर्स्ट लुक नए साल में जारी कर दिया गया। अभय सिन्हा एंड इजमाईट्रिप डॉट कॉम प्रस्तुत इस भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही जारी किया जाएगा। फिल्म में भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी के अलावा मधु शर्मा और पद्म सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म के जारी पोस्टर के एक भाग में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी के साथ और दूसरे भाग में मधु शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं।

विक्की कौशल-मानुषी छिल्लर यशराज की फिल्म में साथ आ सकते हैं नजर, इस बात से हुई पुष्टि 

फिल्म का फर्स्ट लुक बताता है कि यह रोमांटिक फिल्म होने वाली है, जबकि नाम से पता चलता है कि यह सामाजिक और पारिवारिक फिल्म है। फिल्म 'दुल्हिन वही जो पिया मन भाये' के निमार्ता अभय सिन्हा, प्रशांत जम्मूवाला और समीर अफताब हैं। फिल्म के लेखक और संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं। लंबे समय बाद एक बार फिर से रजनीश मिश्रा किसी फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।

सलमान खान ने की कटरीना की बहन इजाबेल कैफ के गाने की तारीफ

फिल्म के निमार्ताओं ने बताया कि इस फिल्म की 90 प्रतिशत शूटिंग लंदन में की गई है। बीते साल कोरोना की वजह से फिल्म एक साल आगे चली गई, लेकिन अब फिल्म भव्य पैमाने पर रिलीज की जाएगी।

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन