1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बचपन से ही पोज देने में माहिर हैं अनिल कपूर, बोनी कपूर ने शेयर की है बचपन की तस्वीर

बचपन से ही पोज देने में माहिर हैं अनिल कपूर, बोनी कपूर ने शेयर की है बचपन की तस्वीर

 Published : Dec 02, 2020 05:32 pm IST,  Updated : Dec 02, 2020 05:32 pm IST

बोनी कपूर ने इस बार एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिससे अनिल के फैंस को यकीन हो गया कि एक्टर अनिल कपूर बचपन से ही पोजर हैं।

anil kapoor- India TV Hindi
बचपन से ही पोज देने में माहिर हैं अनिल कपूर Image Source : INSTA/ANILKAPOOR, TWITTER/BONEY KAPOOR

अनिल कपूर अपनी उम्र को मात देने के लिए जाने जाते हैं। जब भी वह स्क्रीन पर आते हैं शो अपने नाम कर लेते हैं। 63 साल के अनिल कपूर अपनी फिटनेस को लेकर काफी लोकप्रिय हैं, और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और लोग उनकी तस्वीरें और पोज के लिए उन्हें खूब पसंद करते हैं। हालाँकि, बोनी कपूर ने इस बार एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिससे अनिल के फैंस को यकीन हो गया कि एक्टर अनिल कपूर बचपन से ही पोजर हैं।

अपने चचेरे भाई, सुनील कपूर के जन्मदिन के अवसर पर, बोनी कपूर ने बचपन की तस्वीर साझा की है। बोनी कपूर ने बताया कि राइट में जो बच्चा पोज देता दिख रहा वो उनका भाई अनिल कपूर है। बोनी कपूर ने लिखा, "बचपन की यादें। मेरे चचेरे भाई टोनी (सुनील कपूर) का जन्मदिन है। मैं भोजन के लिए टोनी के आगे बैठा हूं और कैमरा के राइट में अनिल कपूर पोज दे रहे हैं।''

देखिए अनिल कपूर का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट

अनिल कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर खुद की कुछ मोनोक्रोमैटिक तस्वीरें पोस्ट की हैं, देखिए एक्टर का पोस्ट-

जब अनिल कपूर ने शेयर की शर्टलेस तस्वीरें

 अनिल ने हाल ही में कुछ फोटोज शेयर की थीं जिसमें वो शर्टलेस नजर आ रहे थे, एक्टर ने बताया कि इस फिटनेस को पाने के लिए उन्हें जमकर मेहनत करनी पड़ती है और परिवार का सपोर्ट भी कितना जरूरी होता है। इन फोटोज में अनिल कपूर बीच पर शर्टलेस होकर टहलते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "लॉकडाउन के दौरान मैंने खुद को एक शार्प लुक पाने के लिए सेट किया। इस नए लुक को पाने के लिए सबसे ज्यादा ध्यान खाने-पीने पर रखना होता था। चूंकि मैं पंजाबी हूं और सभी का कुछ न कुछ वीक प्वॉइंट होता है, मेरी कमजोरी खाना है।"

परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं अनिल कपूर, ये फोटो शेयर कर किया मजेदार खुलासा

अनिल कपूर ने बताया कि उन्होंने इस नए लुक को पाने के लिए कड़ी मेहनत की। कई बार गिरे, लेकिन और मजबूत होते गए। इसमें परिवार के लोगों ने पूरा साथ किया। अनिल ने फैंस को सलाह दी कि अगर आपकी फैमिली भी आपकी मदद करती है तो सफलता तक पहुंचने में और आसानी हो जाती है। 

वर्क फ्रंट पर अनिल कपूर

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर को आखिरी बार मलंग में शानदार अभिनय करते देखा गया था। जल्द ही एक्टर करण जौहर की फिल्म तख्त में नजर आएंगे। अभिनेता फिलहाल नीतू कपूर, वरुण धवन, मनीष पॉल, कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोहली के के साथ जुग जुग जियो की शूटिंग कर रहे हैं।

Watch: 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे अनुपम खेर और सतीश कौशिक, अनिल कपूर पर तंज कसते हुए कहा- 'खुद को क्या...'

अनिल कपूर के घर पर सितारों ने किया करवाचौथ

सेलिब्रेट, देखिए शिल्पा शेट्टी से नताशा दलाल तक की तस्वीरें

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन