1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय कपूर के बर्थडे पर सितारों ने दी बधाई, अनिल कपूर, अर्जुन और मलाइका अरोड़ा ने किया ये पोस्ट

संजय कपूर के बर्थडे पर सितारों ने दी बधाई, अनिल कपूर, अर्जुन और मलाइका अरोड़ा ने किया ये पोस्ट

 Written By: IANS
 Published : Oct 17, 2020 11:22 pm IST,  Updated : Oct 18, 2020 12:34 am IST

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने शनिवार को अपने छोटे भाई संजय कपूर के जन्मदिन पर उनके लिए एक मजेदार सा संदेश साझा किया है।

Anil Kapoor, Arjun Kapoor and Sanjay Kapoor- India TV Hindi
Anil Kapoor, Arjun Kapoor and Sanjay Kapoor Image Source : INSTAGRAM/ARJUN KAPOOR

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने शनिवार को अपने छोटे भाई संजय कपूर के जन्मदिन पर उनके लिए एक मजेदार सा संदेश साझा किया है। संजय आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल कपूर ने ट्विटर पर अपने आधिकारिक अकांउट से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें ये दोनों भाई क्रमानुसार एक-दूसरे को देखते और फिर मुंह फेरते नजर आ रहे हैं।

वीडियो के कैप्शन में अभिनेता लिखते हैं, "मेरे यंगगर, ब्राईटर और फनर वर्जन संजय कपूर को जन्मदिन मुबारक हो। स्थिति सामान्य हो, तो चलो परिवार संग कहीं बाहर घूमने चलते हैं। तुम्हें एक शानदार दिन मुबारक। ढेर सारा प्यार।"

Sanjay Kapoor and Anil Kapoor
Image Source : INSTAGRAM/ANIL KAPOORSanjay Kapoor and Anil Kapoor

अनिल कपूर के अलावा अर्जुन कपूर ने भी अपने चाचा संजय कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अर्जुन कपूर के अलावा अनिल कपूर, बोनी कपूर, संजय कपूर के अलावा अन्य लोग नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा- 'ये परिवार है।'


अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने भी अपने कथित बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के चाचा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

Amrita Arora, Sanjay Kapoor and Malaika Arora
Image Source : INSTAGRAM/MALAIKA ARORAAmrita Arora, Sanjay Kapoor and Malaika Arora 

मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो प्यारे संजय। सबसे छोटे, सबसे सुंदर और जोश-उत्साह से भरपूर कपूर को हैप्पी बर्थडे।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन