1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काम और पारिवारिक जीवन को लेकर गौरी खान ने बताई ये बात

काम और पारिवारिक जीवन को लेकर गौरी खान ने बताई ये बात

 Published : Oct 18, 2016 12:16 pm IST,  Updated : Oct 18, 2016 12:16 pm IST

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान एक सफल मां होने के साथ सफल इंटीरियर डिजाइनर, फिल्म निर्माता, उद्यमी भी हैं। गौरी का कहना है कि वह अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद परिवार के लिए समय निकाल लेती हैं और...

Gauri Khan- India TV Hindi
Gauri Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान एक सफल मां होने के साथ सफल इंटीरियर डिजाइनर, फिल्म निर्माता, उद्यमी भी हैं। गौरी के बारे में कहा जा सकता है कि वह इंडस्ट्री की उन हस्तियों में से एक हैं जो अभिनेत्री न होते हुए भी उनसे किसी भी मामले में कम नहीं हैं। गौरी का कहना है कि वह अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद परिवार के लिए समय निकाल लेती हैं और उन्हें काम और परिवार के बीच संतुलन बनाकर चलना बेहद पसंद है। एक इंटरव्यू के दौरान गौरी ने कहा, "मैं अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अपने परिवार के साथ समय बिताती हूं और मैं अपने काम और परिवार के बीच एक संतुलन बना कर रखती हूं।"

इसे भी पढ़े:- गौरी खान बनीं होम डेकोरेटिव लाइटिंग 'तिस्वा' की ब्रांड एम्बेसेडर

गौरी खान कई ब्रांडों से जुड़ी हुई हैं। वह अक्सर मर्सिडीज-बेंज लक्स ड्राइव के कस्टमर इंगेजमेंट कार्यक्रम जैसी गतिविधियों में शिरकत करती रहती हैं। गौरी ने 1991 में शाहरुख खान से शादी की, जिनसे उन्हें एक बेटा आर्यन और बेटी सुहाना है। वहीं सरोगेट मदर के द्वारा 2013 में उनका तीसरा बच्चा अबराम हुआ। गौरी कैमरे के सामने बहुत कम ही आती हैं फिलहाल वह इंटीरियर डिजाइनर के रूप में अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं, न कि अभिनेत्री के तौर पर।

वह बेशक शाहरुख खान की पत्नी हैं, लेकिन प्रसिद्धि के लिए उन्होंने खुद को कभी एक सुपर स्टार की पत्नी के रूप में पेश नहीं किया। उन्होंने खुद को एक इंटीरियर डिजाइनर और फैशन डिजाइनर के रूप में ही स्थापित किया है। अपने संपूर्ण जीवन यात्रा पर पुस्तक लिखे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, "मेरी इस जीवन यात्रा में ऐसा कुछ भी नहीं है लेकिन मैं प्रसिद्ध बिल्डरों के साथ मिलकर एक किताब कॉफी टेबल ला रही हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन