1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जेनेलिया डिसूजा के हाथ में बंधा प्लास्टर तो हेयरस्टाइलिस्ट बने पति रितेश देशमुख

जेनेलिया डिसूजा के हाथ में बंधा प्लास्टर तो हेयरस्टाइलिस्ट बने पति रितेश देशमुख

 Published : Mar 17, 2021 10:43 pm IST,  Updated : Mar 17, 2021 10:43 pm IST

अभिनेता रितेश देशमुख जेनेलिया के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बन गए हैं।

riteish deshmukh genelia d'souza- India TV Hindi
जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख  Image Source : INSTA- GENELIA D'SOUZA

मुंबई: हाल ही में स्केटिंग के दौरान एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा गिर गईं और उनके हाथ में  चोट लगने के बाद प्लास्टर बांधा गया है, तभी तो उनके पति और अभिनेता रितेश देशमुख जेनेलिया के लिए हेयर स्टाइलिस्ट बन गए हैं। जेनेलिया के बायें हाथ में प्लास्टर किया गया है। उन्होंने बुधवार को एक इंस्टाग्राम वीडियो साझा किया, जिसमें रितेश उनके बालों को बांध रहे हैं। जेनेलिया ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "मुझे किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत है, जो मुझे मेरे सबसे ज्यादा खराब समय में भी प्यार करे।"

वीडियो पर कमेंट करते हुए रितेश ने खुद की तारीफ में लिखा है- ये शख्स बहुत अच्छा है।

 काजोल ने कहा- 'जब मैं भूखी होती हूं, तो मैं आपको भी खा सकती हूं' 

इस महीने की शुरुआत में, बच्चों के साथ स्केटिंग सीखने की कोशिश के दौरान जेनेलिया गिर गई थीं और उनके बायें हाथ में चोट लग गई थी।

सलमा हायक को उनकी 13 साल बेटी ने सब्जियां उगाने के लिए किया प्रेरित

उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए कहा कि भले ही लोग सफलता की कहानियों को साझा करने के लिए मंच का उपयोग करते हैं, लेकिन वह खराब समय में भी इसका उपयोग करना चाहती हैं।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन