1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहलाज निहलानी की फिल्म में गोविंदा बनेंगे रंगीला राजा, निभाएंगे सबसे बड़े घोटालेबाज का किरदार

पहलाज निहलानी की फिल्म में गोविंदा बनेंगे रंगीला राजा, निभाएंगे सबसे बड़े घोटालेबाज का किरदार

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : May 29, 2018 05:03 pm IST,  Updated : May 29, 2018 06:34 pm IST

भारत के भगोड़े बिजनेसमैन विजय माल्या पर बॉलीवुड निर्देशक एक फिल्म बनाने जा रहे हैं।

विजय माल्या- India TV Hindi
विजय माल्या

नई दिल्ली: बॉलीवुड निर्देशक और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी अभिनेता गोविंदा को लेकर विजय माल्या पर फिल्म बनाने जा रहे हैं, इस फिल्म का नाम होगा रंगीला राजा। निहलानी का कहना है कि उनकी इस फिल्म में गोविंदा जो रोल प्ले कर रहे हैं वो भारत के भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या की जिंदगी पर आधारित है इस फिल्म में विजय माल्या के अंतर्राष्ट्रीय घोटाले दिखाए जाएंगे।

गोविंदा का पूरा किरदार माल्या से प्रभावित है। फिल्म पर काम भी शुरू हो चुका है और गोविंदा ने फिल्म का एक गाना भी शूट कर लिया है।

निहलानी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया है कि यह किंगफिशर के मालिक से प्रेरित है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी इसे रहस्य ही रहने दिया जाए। कई लोग मुझसे गोविंदा के किरदार के बारे में पूछ रहे हैं तो अभी मैं बस इतना कहूंगा कि हां वो सबसे बड़े घोटालेबाज का रोल प्ले कर रहे हैं।

अगस्त में रिलीज होने वाली 'रंगीला राजा' में गोविंदा और निहलानी एक साथ 35 साल बाद काम कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन