1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम ने बताया 'वीरे दी वेडिंग' में हॉट सीन करने पर ससुरालवालों का था ये रिएक्शन

सोनम ने बताया 'वीरे दी वेडिंग' में हॉट सीन करने पर ससुरालवालों का था ये रिएक्शन

 Published : May 28, 2018 04:15 pm IST,  Updated : May 28, 2018 04:15 pm IST

सोनम ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है 'मैं अपनी हर फिल्म में पुरानी और घिसी-पिटी सोच को तोड़ने की कोशिश करती हूं।'

सोनम कपूर- India TV Hindi
सोनम कपूर

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी वीरे दी वेडिंग को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी चर्चा में है, साथ ही में चर्चा में हैं सोनम, करीना और स्वरा का हॉट लुक। जहां करीना ने इस फिल्म से प्रेगनेंसी के बाद कमबैक किया है, वहीं सोनम कपूर की शादी के बाद यह फिल्म रिलीज हो रही है।

फिल्म की चारों हीरोइनें करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और सिखा तल्सानिया बेहद हॉट और बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। अब अपने बोल्ड लुक को लेकर एक्ट्रेस सोनम कपूर का रिएक्शन सामने आया है।

सोनम ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है 'मैं अपनी हर फिल्म में पुरानी और घिसी-पिटी सोच को तोड़ने की कोशिश करती हूं। मैं कोशिश करती हूं कि मैं अपनी फिल्मों से युवाओं को प्रेरित कर सकूं। मैं ये चाहती हूं कि मैं लोगों को मनोरंजन के साथ उनकी सोच बदलने की भी क्षमता रखूं।'

सोनम से जब फिल्म में उनके बोल्ड लुक के बारे में पूचा गया तो उन्होंने कहा- मेरे घरवालों को और मेरे ससुरालवालों को फिल्म के इस तरह के सीन से कोई दिक्कत नहीं है और मुझे ऐसे सीन करने में कोई संकोच नहीं है, क्योंकि यह मेरा काम है। ससुराल की तरफ से मुझे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। आनंद के घरवालों ने मेरे काम की तारीफ की है।

सोनम ने यह भी कहा कि फिल्म की रिलीज से पहले मैं बहुत ज्यादा नहीं सोचती हूं। मेरा ये मानना है कि किसी भी फिल्म को बहुत मेहनत से बनाया जाता है और उम्मीद करती हूं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन