1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में करीना, सोनम और स्वरा भास्कर का दिखा ग्लैमरस अवतार, आप भी अपना सकते हैं ये लुक्स

'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में करीना, सोनम और स्वरा भास्कर का दिखा ग्लैमरस अवतार, आप भी अपना सकते हैं ये लुक्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 24, 2018 04:51 pm IST,  Updated : May 24, 2018 05:03 pm IST

इन दिनों 'वीरे दी वेडिंग' एक्ट्रेस करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया अपने फिल्म प्रमोशन में खासा बीजी हैं। लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि प्रमोशन के दौरान इन चारों एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज ने लोगों को अपने तरफ काफी एट्रेक्ट किया है।

करीना कपूर- India TV Hindi
करीना कपूर

नई दिल्ली: इन दिनों 'वीरे दी वेडिंग' एक्ट्रेस करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया अपने फिल्म प्रमोशन में खासा बीजी हैं। लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि प्रमोशन के दौरान इन चारों एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज ने लोगों को अपने तरफ काफी एट्रेक्ट किया है।

आपको बता दें कि सोनम कपूर ने इसी 8 मई को बिजनेसमैन आनंद अहूजा से शादी की है। शादी के कुछ दिनों के बाद ही सोनम को कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर ऑफ वाइट लहंगा में शिरकत किया। अब फिलहाल सोनम अपनी आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में खासा बिजी हैं।

करीना कपूर
Image Source : PTIकरीना कपूर

इस खास मौके पर सोनम कपूर ने स्काई ब्लू साड़ी और वाइट ब्लाउज पहना था तो वहीं करीना कपूर ने डेनिम जिंस का स्कर्ट एंड पहना था। वहीं बात करें स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया की तो। स्वरा ने वाइट टॉप ग्रे कलर का स्कर्ट पहना था वहीं दूसरी तरफ शिखा ने वाइट कलर का लॉन्ग फ्रॉक पहना हुआ था।

करीना कपूर
करीना कपूर

आपको बता दें कि फिल्म के प्रमोशन को लेकर चारों एक्ट्रेसस का अलग अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कुछ दिन पहले फिल्म के प्रमोशन को लेकर सभी अभिनेत्रियां मुंबई के 4 सितारा होटल में जुटी। जहां सोनम कपूर से फ्लोरल ड्रेस के साथ ड्रार्क मेहरून लिप्सटिक का कॉम्बिनेशन अपनाया। इसके साथ ही उन्हें अपनी ड्रेस में स्टाइलिश बेल्ट लगाएं हुई थी। जो कि उनके लुक को पूरा कर रही थीं।

करीना कपूर
करीना कपूर

वहीं बेटे तैमूर के जन्म के 2 साल बाद करीना कपूर भी इस फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। इन दिनों वह प्रमोशन पर काफी बिजी है, लेकिन अपने बेटे तैमूर के लिए जरुर वक्त निकाल लेती हैं। प्रमोशन में करीना ने महरून कलर का स्टालिश ड्रेस पहनी हुई थी। साथ ही हेयर कर्ल और लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई थीं। जिसमें वह काफी गॉर्जिशय लग रही थीं। इसके साथ करीना ने कॉपर कलर की मैचिंग सैडल पहन अपने स्टाइल को पूरा किया।

सोनम कपूर
सोनम कपूर

स्वरा भास्कर अपनी अदा से हर किसी को घायल कर देती हैं। वह भी अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आई। साथ में उन्होंने हेयर ओपन किए थे। जो कि काफी खूबसूरत दिख रहे थे। वहीं शिखा ब्लैक कलर की  व्हाइट लाइनिंग ड्रेस में नजर आईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल