नई दिल्ली: प्रिया प्रकाश वारियर अपने आंखों के इशारे से लोगों को दीवाना बना चुकी हैं, कुछ महीनों पहले उनकी एक क्लिप वायरल हुई थी। वायरल वीडियो में वो आंख मारती दिख रही थीं, लोगों को वो वीडियो इतना पसंद आया, कि वो देखते ही देखते नेशनल क्रश बन गईं। मलयालम फिल्म ओरू अदार लव में प्रिया प्रकाश के साथ अभिनेता रोशन अब्दुल राहूफ भी थे। दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद की गई थी। हाल ही में लेडी ने अपने को-स्टार के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वो जॉबलेस हैं।
Related Stories
सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर उन्होंने रोशन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है-
“When you are roaming around jobless and someone is always ready to pose and click.”
इस तस्वीर में लीडिंग लेडी ने पीले रंग की कुर्ती पहनी है और हाथ में लाल गुलाब थामा हुआ है। वो रोशन के साथ खड़ी हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं।