1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘Guest iin London’ के ट्रेलर में परेश और कार्तिक की कॉमेडी देख हो जाएंगे लोटपोट

‘Guest iin London’ के ट्रेलर में परेश और कार्तिक की कॉमेडी देख हो जाएंगे लोटपोट

 Published : May 11, 2017 01:07 pm IST,  Updated : May 11, 2017 01:07 pm IST

परेश रावल अब तक अपने लंबे फिल्मी करियर में हर तरह के किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारते नजर आ चुके हैं। अब उनकी आगामी फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। यह फिल्म 2010 में आई फिल्म 'अतिथि तुम कब जाओगे' का सीक्वल है।

kartik paresh- India TV Hindi
kartik paresh

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल अब तक अपने लंबे फिल्मी करियर में हर तरह के किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारते नजर आ चुके हैं। अब उनकी आगामी फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। इसमें परेश रावल के अलावा कार्तिक आर्यन, तन्वी आजमी और नई अदाकारा कृति खरबंदा मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। इसे 'लो आ गए मेहमान' की टैग लाइन के साथ पेश किया गया है। यह फिल्म 2010 में आई फिल्म 'अतिथि तुम कब जाओगे' का सीक्वल है। पिछली फिल्म में परेश रावल के अलावा अजय देवगन और कोंकणा सेन अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। पिछली फिल्म में इन तीनों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया था। इस फिल्म के ट्रेलर में भी कार्तिक आर्यन और परेश रावल कमाल करते हुए दिख रहे हैं।

इस फिल्म में एक बार फिर परेश रावल अतिथि की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ इस बार तन्वी आजमी भी मेहमान के रूप में दिख रही हैं। वहीं कार्तिक और कृति एक खूबसूरत कपल के किरदार में दिख रहे हैं, जिनकी सुकूनभरी जिंदगी में बिन बुलाए मेहमान परेश और तन्वी पहुंच जाते हैं। अब इनके आने से कृति और कार्तिक की जिंदगी में कैसे बदलाव आते हैं यह देखना बेहद रोचक लग रहा है।

ट्रेलर में कार्तिक और परेश के बीच बेहतरीन कॉमेडी सीन्स नजर आ रहे हैं। इसे देखकर दर्शकों के बीच फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता काफी बढ़ने वाली है। अश्विन धीर के निर्देशन बनी इस फिल्म में दो पीढ़ियों के बीच की दूरी को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन