मुंबई: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता अर्जुन कपूर की फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग खत्म हो चुकी है। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन काम चल रहा है। लोगों को अब फिल्म के गाने और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।
मुंबई: मशहूर नॉवलिस्ट चेतन भगत ने ट्वीट करके बताया कि फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड के गाने और ट्रेलर मार्च के अंत में रिलीज होंगे। ट्वीट में चेतन ने लिखा, "फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का पोस्टर, ट्रेलर, गाने मार्च के अंत में और अप्रैल के प्रारंभ से आने लगेंगे।"
फिल्म की कहानी चेतन भगत की किताब 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित है। आपको बता दें चेतन भगत इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं।
निर्देशक मोहित सूरी की इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर को मुख्य भूमिका में देखा जाएगा। यह फिल्म 19 मई को रिलीज होगी। इससे पहले अभिनेता अर्जुन कपूर चेतन के उपन्यास 'टू स्टेट्स' पर आधारित फिल्म 'टू स्टेट्स' में दिखे थें।