1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday Twinkle Khanna: अक्षय का अंदाज है निराला, इस तरह दी वाइफ ट्विंकल को बर्थडे की बधाई

Happy Birthday Twinkle Khanna: अक्षय का अंदाज है निराला, इस तरह दी वाइफ ट्विंकल को बर्थडे की बधाई

 Published : Dec 29, 2017 09:43 am IST,  Updated : Dec 29, 2017 09:43 am IST

अक्षय कुमार ने साल 2001 में राजेश खन्ना और डिंपल कापड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी की थी। दोनों का एक बेटा आरव और एक बेटी नितारा है।

Akshay Kumar Twinkle khanna Birthday - India TV Hindi
Akshay Kumar Twinkle khanna Birthday

नई दिल्ली: आज बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रह चुकी ट्विंकल खन्ना का जन्मदिन है। ट्विंकल आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। अक्षय अपनी वाइफ से कितना प्यार करते हैं ये तो हम सभी जानते हैं तभी तो ट्विंकल के बर्थडे और नया साल मनाने के लिए अक्षय कुमार उन्हें टूअर पर लेकर गए हैं। अक्षय अपनी पत्नी और बच्चों के साथ केपटाउन में हैं। वहीं से अक्षय ने ट्विटर पर ये तस्वीर डालकर वाइफ ट्विंकल को जन्मदिन विश किया है।

ट्विंकल का बर्थडे और नया साल मनाकर अक्षय 3 जनवरी को देश वापस लौटेंगे। इसके बाद अक्षय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पैडमैन’ का प्रचार करेंगे। इसके बाद वो अपनी अगली फिल्म ‘केसरी’ की शूटिंग करेंगे।

अक्षय कुमार ने साल 2001 में राजेश खन्ना और डिंपल कापड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी की थी। दोनों का एक बेटा आरव और एक बेटी नितारा है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन