1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हार्दिक पंड्या के भाई कुणाल पंड्या ने नताशा स्टानोविक का परिवार में किया वेलकम

हार्दिक पंड्या के भाई कुणाल पंड्या ने नताशा स्टानोविक का परिवार में किया वेलकम

 Published : Jan 03, 2020 12:51 pm IST,  Updated : Jan 03, 2020 12:51 pm IST

हार्दिक पंड्या ने नए साल वाले दिन गर्लफ्रेंड नताशा स्टानोविक संग सगाई कर ली।

हार्दिक पंड्या ने की...- India TV Hindi
हार्दिक पंड्या ने की सगाई

मुंबई: साल 2020 की शुरुआत क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के लिए शानदार रही। हार्दिक ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड Nataša Stanković से सगाई कर ली। दोनों की सगाई की खबरों ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया। सोशल मीडिाय पर दोनों की सगाई की तस्वीरें और वीडियो देखते देखते वायरल हो गया।

हार्दिक ने दुबई में अपनी लेडी लव को स्पीडबोट की राइड के दौरान प्रपोज किया। इस दौरान हार्दिक-नताशा के परिवार के लोग और दोस्त भी वहां मौजूद थे। सोशल मीडिाय पर सगाई की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए हार्दिक ने लिखा- मैं तेरा, तू मेरी जाने सारा हिंदुस्तान। 1.1.2020 एंगेज्ड।

हार्दिक के पोस्ट के बाद उनके भाई कुणाल पंड्या ने नताशा का परिवार में स्वागत किया। कुणाल ने ट्विटर पर हार्दिक और नताशा के साथ तस्वीर शेयर की। तस्वीर में उनके साथ उनकी वाइफ पंखुड़ी भी मौजूद थीं। पोस्ट के सात कुणाल ने लिखा- बहुत बहुत बधाई हार्दिक पंड्या और नताशा। हम बहुत खुश हैं कि तुम हमारी क्रेजी फैमिली का हिस्सा बनी। दोनों को खूब सारा प्यार।

हार्दिक के पिता हिमांशु पंड्या ने बताया कि हार्दिक की इंगेजमेंट ने उन्हें चौंका दिया। उन्होंने कहा- नताशा बहुत अच्छी लड़की है और मैं उससे मुंबई में कई बार मिला। हमें पता था कि वे लोग छुट्टी मनाने दुबई जा रहे हैं लेकिन हमें कोई आइडिया नहीं था कि वे सगाई करने जा रहे हैं। ये हमारे लिए भी सरप्राइज था। हमें उनकी सगाई के बाद इस बारे में पता चला।

हार्दिक के पिता ने कहा कि उन्होंने अभी तक वेडिंग डेट और वेन्यू डिसाइड नहीं किा है लेकिन जल्द ही वे इस पर विचार करेंगे।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन