1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Chhichhore Box Office Collection Day 5: सुशांत-श्रद्धा की फिल्म 'छिछोरे' ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

Chhichhore Box Office Collection Day 5: सुशांत-श्रद्धा की फिल्म 'छिछोरे' ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

 Published : Sep 11, 2019 11:46 am IST,  Updated : Sep 11, 2019 11:46 am IST

Chhichhore Box Office Collection Day 5: सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'छिछोरे' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है।

Chhichhore Box Office Collection- India TV Hindi
Chhichhore Box Office Collection

मुंबई: 'दंगल' बनाने वाले नीतेश तिवारी की फिल्म 'छिछोरे' की कमाई 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। छह सितम्बर को रिलीज हुई फिल्म ने अभी तक 54 करोड़ रुपयों का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने मंगलवार को फर्स्ट डे से भी ज्यादा का कलेक्शन किया है।

तरण आदर्श ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि छिछोरे अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई ट्वीट करते हुए लिखा है- छिछोरे की कमाई रुक नहीं रही है। मंगलवार को 5वें दिन भी फिल्म की कमाई पहले दिन से ज्यादा रही। फिल्म ने शुक्रवार को पहले दिन 7.32 करोड़ की कमाई की थी, दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 12.25 करोड़ कमाए, तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 16.41 करोड़ की कमाई की, सोमवार को फिल्म ने 8.10 करोड़ की कमाई की और मंगलवार को फिल्म ने 10.05 करोड़ की कमाई कर ली है।

अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन के बाद फैंस को दिया प्यार भरा गिफ्ट, देखें वीडियो

'छिछोरे' में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी कॉलेज के दोस्तों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें उनके कॉलेज के अच्छे और बुरे समय के दिनों और उसके बाद का जीवन दिखाया गया है।

प्रस्थानम की पूरी टीम और पत्नी मान्यता के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंचे संजय दत्त, देखें तस्वीरें

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन