1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कसौटी जिंदगी की 2' प्रतिष्ठा हमेशा बनी रहेगी- हिना खान

'कसौटी जिंदगी की 2' प्रतिष्ठा हमेशा बनी रहेगी- हिना खान

 Published : Oct 30, 2018 04:09 pm IST,  Updated : Oct 30, 2018 04:09 pm IST

'कसौटी जिंदगी की' के मूल संस्करण में कोमोलिका की भूमिका उर्वशी ढोलकिया ने निभाई थी, जो सात वर्ष तक चला। इसमें श्वेता तिवारी, सेजेन खान और रोनित रॉय ने काम किया था। 

हिना खान- India TV Hindi
हिना खान

मुंबई: टेलीविजन धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' के रीबूट में कोमोलिका की भूमिका निभा रहीं टेलीविजन अभिनेत्री हिना खान को धारावाहिक की प्रतिष्ठा व लोकप्रियता बनी रहने की पूरी उम्मीद है। हिना ने सोमवार को शो की निर्माता एकता कपूर के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया।

उन्होंने इसके साथ लिखा, "17 वर्ष पहले इसी दिन एक आइकॉन एकता कपूर ने एक आइकॉनिक शो 'कसौटी जिंदगी की' बनाया और शो के प्रतिष्ठित किरदार का नाम कोमोलिका था। मैं प्रार्थना करती हूं और उम्मीद करती हूं कि इस महान विरासत में कुछ जोड़ सकूं। इसकी लोकप्रियता हमेशा बनी रहे। एकता कपूर को धन्यवाद।"

'कसौटी जिंदगी की' के मूल संस्करण में कोमोलिका की भूमिका उर्वशी ढोलकिया ने निभाई थी, जो सात वर्ष तक चला। इसमें श्वेता तिवारी, सेजेन खान और रोनित रॉय ने काम किया था। इस सीरियल के रीबूट संस्करण का प्रीमियर स्टार प्लस पर 25 सितंबर को हो चुका है। इसमें पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिज मुख्य भूमिका में हैं।

Also Read:

सुनीता कपूर ने करवा चौथ पर श्रीदेवी को किया मिस, देखें तस्वीर

ऋषि कपूर की तबीयत ठीक होने के बाद रणबीर-आलिया की शादी की तारीख आ सकती है सामने: मीडिया रिपोर्ट

Bigg Boss 12: घर से निकलते ही अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू को अपनी गर्लफ्रेंड मानने से किया इनकार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन