1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बिग बॉस 11’ के बाद अब ये करती दिखेंगी टीवी एक्ट्रेस हिना खान

‘बिग बॉस 11’ के बाद अब ये करती दिखेंगी टीवी एक्ट्रेस हिना खान

 Published : Feb 02, 2018 09:43 am IST,  Updated : Feb 02, 2018 09:43 am IST

हिना ऐसी आउटफिट में रैंप पर उतरेंगी, जिसमें अच्छी कढ़ाई, आकर्षक, अच्छी बुनाई और सुंदर रंग शामिल हैं।

हिना खान- India TV Hindi
हिना खान

मुंबई: अभिनेत्री और 'बिग बॉस 11' की रनर-अप हिना खान जल्द ही रैंप पर वॉक करती दिखेंगी।  कोलकाता के परिधान ब्रांड ओसा के शोस्टॉपर के रूप में लैक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) समर/रिजॉर्ट 2018 में रैंप पर हिना अपने जलवे बिखेंगी। गुरुवार को जारी बयान के मुताबिक, फैशपरस्त और नए युग की स्टाइल आइकन, 'बिग बॉस' की फाइनलिस्ट हिना खान, लैक्मे फैशन वीक में आदर्श द्वारा प्रवर्तित कोलकाता स्थित ब्रांड ओसा के लिए रैंप पर वॉक करेंगी।

इस शो का शीर्षक 'शोरूम एडिट' होगा। हिना ऐसी आउटफिट में रैंप पर उतरेंगी, जिसमें अच्छी कढ़ाई, आकर्षक, अच्छी बुनाई और सुंदर रंग शामिल हैं।

इस मंच पर स्वरा भास्कर, निम्रत कौर और सागरिका घाटगे भी अपने जलवे बिखेरेंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन