1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषिता भट्ट ने 'जुनूनियत' में किया अपने किरदार का खुलासा

ऋषिता भट्ट ने 'जुनूनियत' में किया अपने किरदार का खुलासा

 Published : Jun 14, 2016 10:22 pm IST,  Updated : Jun 14, 2016 10:22 pm IST

यामी गौतम और पुलकित सम्राट के अभिनय से सजी फिल्म 'जुनूनियत' में बॉलीवुड अदाकारा ऋषिता भट्ट भी अह्म भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्म में अपने किरदार को लेकर ऋषिता भट्ट ने कहा कि...

hrishita- India TV Hindi
hrishita

मुंबई: यामी गौतम और पुलकित सम्राट के अभिनय से सजी फिल्म 'जुनूनियत' में बॉलीवुड अदाकारा ऋषिता भट्ट भी अह्म भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्म में अपने किरदार को लेकर ऋषिता भट्ट ने कहा कि फिल्म 'जुनूनियत' में अलग तरह के किरदार ने उन्हें फिल्म में विशेष उपस्थिति के लिए प्रेरित किया। फिल्म 'जुनूनियत' के बारे में ऋषिता ने एक साक्षात्कार में कहा, "यह अलग तरह का किरदार है। मेरे किरदार का नाम मिष्टी है, जो एक बंगाली लड़की है। मैंने यह पूरा किरदार किया। अलग तरह के किरदार ने मुझे प्रेरित किया है।"

इसे भी पढ़े:- आखिर क्यों यामी-पुलकित की फिल्म निर्धारित तारिख से एक हफ्ते पहले ही होगी रिलीज

यामी गौतम ने फिल्मों में रोमांटिक सीन पर कही ये बात

बेहतर डांस से मिली वाहवाही पर फूली नहीं समा रहीं यामी गौतम

उन्होंने कहा, "विवेक अग्निहोत्री फिल्म के निर्देशक हैं और मैं उनके साथ काम करना चाहती थी। उन्होंने मुझे किरदार के महत्व के बारे में बताया। वह चाहते थे कि मैं यह भूमिका निभाऊं, क्योंकि यह किरदार बेहद खूबसूरत है और कहानी को आगे बढ़ने के लिए भी जरूरी है।"

फिल्म में ऋषिता यामी गौतम की विधवा भाभी का किरदार निभा रही हैं, ऋषिता के पति आर्मी में होते हैं और वहीं उनका निधन हो जाता है। फिल्म में अभिनेता पुलकित सम्राट भी एक सैन्य अधिकारी की भूमिका में हैं।

यामी, पुलकित और गुलशन देवैया के साथ काम का अनुभव पूछे जाने पर ऋषिता ने कहा, "यामी और मैं अच्छे दोस्त बन गए और लोगों को लगता है कि आमतौर पर लड़कियां अच्छी दोस्त नहीं बनतीं, लेकिन वे बहुत प्यारी हैं और उनके साथ काम का अनुभव अच्छा रहा। हम दोनों एक-दूसरे के काम का सम्मान करते हैं।"

ऋषिता को इससे पहले फिल्म 'मिस टनकपुर हाजिर हो' में देखा गया था

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन