1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यामी गौतम ने फिल्मों में रोमांटिक सीन पर कही ये बात

यामी गौतम ने फिल्मों में रोमांटिक सीन पर कही ये बात

 Published : Jun 14, 2016 09:08 pm IST,  Updated : Jun 14, 2016 09:09 pm IST

यामी गौतम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जुनूनियत’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह पुलकित सम्राट के साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं।

yami- India TV Hindi
yami

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जुनूनियत’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह पुलकित सम्राट के साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में यामी ने फिल्मों में रोमांस करने के बारे में कहा है कि, पर्दे पर रोमांटिक दृश्यों को फिल्माना सबसे नीरस भरा काम है और यह बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं है। उनकी फिल्म ‘जुनूनियत’ एक प्रेम कहानी पर आधारित है।

इसे भी पढ़े:- बेहतर डांस से मिली वाहवाही पर फूली नहीं समा रहीं यामी गौतम

यामी ने रितिक रोशन के बारे मे कही ये खास बात

यामी ने कहा, “पर्दे पर रोमांटिक दृश्य करना सबसे नीरस भरा काम है। हम अत्यधिक ठंड जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों में शूटिंग करते हैं। उन सभी अभिनेताओं को हमारा सम्मान जो कठिन मौसम में शूटिंग करते हैं क्योंकि यह आसान काम नहीं है।

फिल्म ‘विकी डोनर’ की अभिनेत्री यामी को लगता है कि फिल्म में सह-अभिनेता के साथ अच्छा तालमेल बनना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि किसी भी फिल्म में कलाकारों के बीच अच्छे तालमेल की आवश्यकता होती है।“

इस फिल्म में यामी बेहतरीन डांस भी करती हुई नजर आएंगी। इसके लिए वह काफी उत्साहित भी हैं। कुछ वक्त पहले उनकी इस फिल्म का गाना 'नाचेंगे सारी रात' रिलीज किया था। इसमें यामी बेहतरीन डांस मूव्स करती हुई नजर आई थीं। इस गानें में उन्हें उनके डांस के लिए काफी सराहना हासिल हो रही है। इस बात से उत्साहित यामी गौतम ने हाल ही में कहा, वह इस सकारात्मक प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं। यामी ने कहा, "गीत को जो प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, उससे मैं बहुत खुश हूं। इस तरह की उत्साहजनक प्रतिक्रिया से मैं अभिभूत हूं।"

यामी और पुलकित की साथ में यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले ये दोनों फिल्म सनम रे भी साथ काम कर चुके हैं। इनकी फिल्म ‘जुनूनियत’ 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन