1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेहतर डांस से मिली वाहवाही पर फूली नहीं समा रहीं यामी गौतम

बेहतर डांस से मिली वाहवाही पर फूली नहीं समा रहीं यामी गौतम

 Published : Jun 02, 2016 09:39 pm IST,  Updated : Jun 02, 2016 09:41 pm IST

हाल ही में फिल्म का गाना 'नाचेंगे सारी रात' रिलीज किया था। इसमें यामी बेहतरीन डांस मूव्स करती हुई नजर आई थीं। इस गानें में उन्हें उनके डांस के लिए काफी सराहना हासिल हो रही है।

yami- India TV Hindi
yami

मुंबई: अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जुनूनियत' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में फिल्म का गाना 'नाचेंगे सारी रात'  रिलीज किया था। इसमें यामी बेहतरीन डांस मूव्स करती हुई नजर आई थीं। इस गानें में उन्हें उनके डांस के लिए काफी सराहना हासिल हो रही है। इस बात से उत्साहित यामी गौतम ने हाल ही में कहा, वह इस सकारात्मक प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं। यामी ने कहा, "गीत को जो प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, उससे मैं बहुत खुश हूं। इस तरह की उत्साहजनक प्रतिक्रिया से मैं अभिभूत हूं।"

इसे भी पढ़े:- यामी ने रितिक रोशन के बारे मे कही ये खास बात

वेलेंटाइन्स डे स्पेशल: पुलकित और यामी ने साथ मनाया चॉकलेट डे, देखे वीडियो

यामी गौतम से अपने रिश्तों पर बोले पुलकित सम्राट

इस फिल्म में यामी एक बार फिर से पुलकित सम्राट के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इससे पहले इन दोनों को फिल्म 'सनम रे' भी साथ देखा गया था। फिल्म 'जुनूनियत' में यामी और पुलकित के अलावा ऋषिता भट्ट और गुलशन देवैया भी अह्म भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इस फिल्म में पुलकित सम्राट एक फौजी की भूमिका में नजर आएंगे। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'जुनूनियत' 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को बेहतरीन लोकेशन पर शूट किया गया है। इसके अलावा यामी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'काबली' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह रितिक रोशन के साथ अह्म भूमिका में नजर आएंगी।

यामी ने फिल्म 'विकि डोनर' ने बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद वह एक्शन जैक्सन, बदलापुर और सनम रे जैसी फिल्मों में अभिनय करती हुई नजर आईं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन