1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने की फैन्स से गुजारिश, कहा- 'वॉर' के स्पॉइलर ना शेयर करें

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने की फैन्स से गुजारिश, कहा- 'वॉर' के स्पॉइलर ना शेयर करें

 Published : Oct 02, 2019 12:37 pm IST,  Updated : Oct 02, 2019 12:37 pm IST

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' रिलीज हो गई है। दोनों ने फैन्स से गुजारिश की है कि फिल्म के बारे में सोशल मीडिया पर शेयर ना करें।

Tiger shroff and hrithik roshan- India TV Hindi
Tiger shroff and hrithik roshan Image Source : INSTAGRAM

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' रिलीज हो गई है। एक्शन से भरपूर फिल्म लोगों को पसंद आने वाली है। फिल्म की रिलीज पर ऋतिक और टाइगर ने अपने फैन्स के लिए स्पेशल मैसेज शेयर किया है। ऋतिक और टाइगर दोनों ने फैन्स से वॉर के स्पाइलर पोस्ट ना करने की गुजारिश की है।

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ दोनों ने ट्वीट करके अपने फैन्स से गुजारिश की है। ऋतिक रोशन ने ट्वीट किया- हेलो , मैं आप सभी से एक गुजारिश करता हूं। हमने हार्ड वर्क, खून, पसीने और प्यार से वॉर बनाई है। प्लीज जब आप फिल्म देखें तो स्पॉइलर शेयर ना करे क्योंकि यह बाकि लोगों ने अनुभव को खराब करेगा। आप सभी पर विश्वास करता हूं।

टाइगर श्रॉफ ने भी ट्वीट करके फैन्स को मैसेज दिया। उन्होंने लिखा- स्पॉइलर कभी मजेदर नहीं होते है और फिल्म के अनुभव और बिजनेस को प्रभावित करते हैं। हम सभी को वॉर को बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। मैं आप सभी से गुजारिश करता हूं हमारी फिल्म और काम को बचाएं। स्पाइलर से बचाएं और उपना प्यार दें।

फिल्म में टाइगर और ऋतिक के साथ वाणी कपूर भी नजर आई हैं। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। 

Also Read:

War Box Office Prediction: ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म पहले दिन कर सकती है इतने करोड़ की कमाई

सारा अली खान 'कुली नंबर 1' के सेट पर वरुण धवन से सीख रही हैं एक्टिंग, शेयर की तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन