1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन चले सलमान के नक्शे कदमों पर!

ऋतिक रोशन चले सलमान के नक्शे कदमों पर!

 Published : Jan 04, 2016 04:57 pm IST,  Updated : Jan 04, 2016 05:10 pm IST

ऋतिक रोशन इन दिनों अपने दोनों बेटों रेहान और रिदान के साथ छुट्टयां मना रहे हैं। हाल ही में ऋतिक अपने बेटों के साथ फिल्म देखकर घर लौटते हुए देखे गए। इसमें खास

salman- India TV Hindi
salman

नई दिल्ली:- ऋतिक रोशन इन दिनों अपने दोनों बेटों रेहान और रिदान के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में ऋतिक अपने बेटों के साथ फिल्म देखकर घर लौटते हुए देखे गए। इसमें खास यह था कि वह रेहान और रिदान के साथ ऑटो रिक्शा का लुत्फ उठाते हुए नजर आए।

इसे भी पढ़े:- रितिक रोशन एशिया के दूसरे सबसे सेक्सी पुरुष, खोया नंबर वन का तमगा

ऋतिक ऑटो रिक्शा पर सवारी करने की जानकारी खुद अपने ट्विटर हैंडल पर दी। ऋतिक ने कहा, "घर जाने के लिए ऑटो किया। सामान्य पॉकेटमनी में ही काम हो गया और बच्चों के लिए ये एडवेंचर ट्रीप हो गई।"

hrithik
hrithik

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कोई बॉलीवुड स्टार ऑटो में सवारी करते हुए देखा गया हो। बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले सलमान खान को भी कई बार ऑटो की सवारी का लुत्फ उठाते हुए देखा गया था। अब ऋतिक रोशन भी उनके नक्शे कदमों पर चलते नजर आ रहे हैं।

ऋतिक को अक्सर उनके बेटों के साथ हॉलीडे मनाते हुए देखा जाता है। क्रिसमस के मौके पर भी वह अपने बच्चों को स्वीटजरलैंड लेकर गए थे।

खबरों के अनुसार ऋतिक और सुजैन के अलग होने के बाद वह अपने बेटों के साथ काफी वक्त बिताने लगे हैं और उनका खास ख्याल भी रखते हैं। सिर्फ ऋतिक ही नहीं बल्कि सुजैन भी अपने बेटों के साथ काफी समय बिताती हैं। अकसर उन्हें अपने बच्चों के साथ कहीं न कहीं हॉलिडे मनाते हुए देखा जाता है।

सुजैन और ऋतिक ने 14 साल के बाद तलाक लेकर पूरे बॉलीवुड और अपने प्रशंसकों को हैरान कर दिया था। 

ऋतिक रोशन इन दिनों आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मोहनजोदाड़ो' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन