1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘काबिल’ की सफलता पर पिता के लिए खुश हुए ऋतिक रोशन

‘काबिल’ की सफलता पर पिता के लिए खुश हुए ऋतिक रोशन

 Published : Feb 07, 2017 03:36 pm IST,  Updated : Feb 07, 2017 03:45 pm IST

ऋतिक रोशन के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘काबिल’ को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ ऋतिक को भी अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। उनका कहना है कि...

hrithik- India TV Hindi
hrithik

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘काबिल’ को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ ऋतिक को भी अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। उनका कहना है कि फिल्म 'काबिल' की सफलता से खासतौर पर वह अपने पिता के लिए काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, "फिल्म को दूसरे सप्ताह में 200 से अधिक स्क्रीन मिली। बस अच्छा काम करने पर ध्यान केंद्रित करें और बाकी सब भगवान पर छोड़ दें। यह एक बड़ी जीत है। मैं फिल्म 'काबिल' के सभी प्रशंसकों को इस जीत के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।"

इसे भी पढ़े:-

ऋतिक ने कहा, "यह अभूतपूर्व है और मैं अपने पिता के लिए बेहद खुश हूं, जो इंडस्ट्री के सफल और सक्रिय फिल्म निर्माताओं में से एक हैं।" यह फिल्म एक अंधे व्यक्ति के प्रतिशोध की कहानी है। ‘काबिल’ को पाकिस्तान में भी रिलीज किया जा चुका है।

उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि इस फिल्म को हमारे पड़ोसी देशों के लोग भी देख सकेंगे। भारत में 'काबिल' को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। उम्मीद है कि पाकिस्तान में भी लोग इसे पसंद करेंगे।"

फिल्म में ऋतिक के साथ यामी गौतम भी मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' के साथ ही रिलीज होने के बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन