1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हुमा कुरैशी की 'दोबारा' का बेहद डरावना ट्रेलर हुआ रिलीज

हुमा कुरैशी की 'दोबारा' का बेहद डरावना ट्रेलर हुआ रिलीज

 Published : May 09, 2017 06:12 pm IST,  Updated : May 09, 2017 06:12 pm IST

हुमा कुरैशी के अभिनय से सजी आगामी फिल्म हॉरर फिल्म 'दोबारा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें उनके साथ अभिनेता साकिब सलीम भी नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में हुमार और साकिब की जोड़ी बेहद दमदार दिख रही है। इसमें ये दोनों भाई बहन का किरदार निभाते हुए नजर...

dobara- India TV Hindi
dobara

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के अभिनय से सजी आगामी फिल्म हॉरर फिल्म 'दोबारा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें उनके साथ अभिनेता साकिब सलीम भी नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में हुमार और साकिब की जोड़ी बेहद दमदार दिख रही है। इसमें ये दोनों भाई बहन का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था और अब फिल्म का डरावना ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर में कुछ सीन्स देखकर आपका दिल दहल जाएगा। यह एक भुतहा शीशे की कहानी है। हालांकि इस ट्रेलर को देखने के बाद कहा जा रहा है कि यह 2013 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'ऑकुल्स' पर आधारित है। लेकिन 'दोबारा' कितनी इस हॉलीवुड फिल्म जैसी है ये तो इसके रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

इसके ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि इसमें काफी स्पेशल इफैक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। प्रवाल रमन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को इशान सक्सेना, विक्रम खाखर और सुनील शाह के प्रोडक्शन में बनाया गया है। फिल्म में हुमा और साकिब के अलावा लिसा रे, आदिल हुसैन और रिया चक्रवती जैसे मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म का ट्रेलर देखकर तो कहा जा सकता है कि यह काफी दिलचस्प कहानी होगी। लेकिन वहीं हॉरर फिल्मों की बात करें तो भारत में कम ही दर्शक ऐसे हैं जो इन फिल्मों के लिए सिनेमाघरों का रुख करते हैं। अब यह तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि यह कितने दर्शकों को सिनेमाघरों तक ला पाएगी। फातिमा: 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' मिलना ‘दंगल’ जितना ही था मुश्किल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन