1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तीनों खान की फिल्मों से भी बड़ी ओपनिंग चाहती हूं : विद्या बालन

तीनों खान की फिल्मों से भी बड़ी ओपनिंग चाहती हूं : विद्या बालन

 Written By: IANS
 Published : Jan 04, 2020 08:28 pm IST,  Updated : Jan 04, 2020 08:28 pm IST

विद्या बालन अपनी फिल्मों के लिए बॉलीवुड के पुरुष कलाकारों, खासतौर से खान बंधुओं की फिल्मों से भी बड़ी ओपनिंग चाहती हैं।

Vidya balan- India TV Hindi
विद्या बालन

अभिनेत्री विद्या बालन अपनी फिल्मों के लिए बॉलीवुड के पुरुष कलाकारों, खासतौर से खान बंधुओं की फिल्मों से भी बड़ी ओपनिंग चाहती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बॉलीवुड में चल रहा दौर काफी मजेदार है, खास कर जिस तरह अभिनेत्रियों को पर्दे पर पेश किया जा रहा है, वह देखना मजेदार है। अभिनेत्री ने हंसते हुए कहा, "मुझे उनसे (पुरुष कलाकार) भी बड़ी ओपनिंग चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं लालची हूं। मेरा मानना है कि हिंदी सिनेमा में अभी दिलचस्प दौर चल रहा है। इस दशक को लेकर मैं काफी आशान्वित हूं। 41 वर्षीय एक महिला कलाकार होने के नाते, मुझे जिस तरह की फिल्में मिल रही हैं, उसे लेकर चकित हूं।"

विद्या ने अपनी कुछ फिल्मों का नाम लिया, जिसमें उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जैसे 'द डर्टी पिक्चर', 'कहानी', 'तुम्हारी सुलु', 'परिणीता', 'लगे रहो मुन्ना भाई' और 'पा'।

विद्या की पिछली फिल्म 'मिशन मंगल' थी। ऐसा अक्सर कहा जाता है कि बॉलीवुड की अभिनेत्रियों में विद्या ही एक ऐसी कलाकार हैं, जिनकी फिल्मों को खान और अक्षय कुमार की फिल्मों की तरह बड़ी ओपनिंग मिलती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन