1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मैं सिनेमा में अच्छा काम करने का प्रयास करुंगी : भूमि पेडनेकर

मैं सिनेमा में अच्छा काम करने का प्रयास करुंगी : भूमि पेडनेकर

 Written By: IANS
 Published : Dec 10, 2019 06:51 pm IST,  Updated : Dec 10, 2019 06:51 pm IST

भूमि पेडनेकर की फिल्म 'पति पत्नी और वो' हाल ही में रिलीज हुई है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

bhumi pednekar- India TV Hindi
भूमि पेडनेकर

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की हालिया दो फिल्में सफल रहीं। 'बाला' और 'पति पत्नी और वो' दोनों में ही भूमि ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। भूमि का कहना है कि वह सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए अपने प्रयास जारी रखेंगी। अब तक थिएटर्स में भूमि की सात फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें से छह सफल रहीं।

बॉक्स ऑफिस में अपने सफर के बारे में भूमि ने कहा, "मैं खुशनसीब हूं कि मुझे अच्छी कहानियां मिलीं, जो दर्शकों को समझ में आईं और मैं उन सभी फिल्मकारों की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। एक कलाकार के तौर पर मुझे बेहतर कहानी और किरदारों की तलाश रहती है, जो फिल्म को देखने के लंबे समय बाद भी आपके साथ बनी रहे।"

भूमि फिल्म में केवल उत्कृष्टता का पीछा करना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, "मैं खुशनसीब हूं कि अब तक का मेरा सफर शानदार रहा है। मेरी चाह केवल सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए अपने प्रयास को जारी रखना है। मैं अपनी आने वाली फिल्मों के लिए रोमांचित हूं क्योंकि ये सभी एक अभिनेता के तौर पर मुझे चुनौती देती हैं और मुझे और बेहतर बनने की दिशा में ले जाती हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन