नई दिल्ली: अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज को फिल्मों में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए हमेशा ही दर्शकों से सराहना हासिल हुई है। उन्होंने न सिर्फ अपने अभिनय का जादू लोगों पर चलाया है बल्कि दर्शक उनकी अदा के कायल रहते हैं। इलियाना को हाल ही में रैंप पर जलवे बिखेरते हुए देखा गया है। उन्होंने अमेजन इंडिया फैशन वीक (एआईएफडब्ल्यू) स्प्रिंग समर 2017 में रविवार को अभिषेक कांकरिया और श्रुति तापुरिया द्वारा डिजाइन किए गए आभूषण पहन कर कार्यक्रम में अपना जलवा बिखेरा। ब्रांड के साथ अपनी सहभागिता को लेकर इलियाना ने कहा, "यह पहली बार है जब मैंने 'वॉटएवर' की एक्सेसरीज पहनी हैं। ये बेहद शानदार हैं और किसी भी परिधान में चार चांद लगा देते हैं।"
इसे भी पढ़े:- इलियाना डीक्रूज ने बताए आजादी के मायने
इलियाना ने साथ ही मॉडल्स की सराहना करते हुए कहा कि रैंप पर चलना आसान काम नहीं है। इलियाना ने कहा, "मैं बेहद कीमती सामान से लदी महसूस कर रही थी और बेहद सावधानी से चल रही थी। मेरे दिमाग में केवल यही चल रहा था कि कहीं मैं गिर न जाऊं। मुझे लगता हैं कि मैंने उन्हें (कांकरिया और तापुरिया को) गर्व महसूस कराया है।"
इलियाना को पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘रुस्तम’ में अक्षय कुमार के साथ रोमांस करते हुए देखा गया था। फिल्म में उनके किरदार को काफी सराहा गया था।