1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विकास बहल मामले पर इमरान खान: वो लड़कियों से पूछता था ‘तुम्हें फिल्म में कास्ट करूंगा तो बदले में क्या मिलेगा?’

विकास बहल मामले पर इमरान खान: वो लड़कियों से पूछता था ‘तुम्हें फिल्म में कास्ट करूंगा तो बदले में क्या मिलेगा?’

 Published : Oct 10, 2018 06:06 pm IST,  Updated : Oct 10, 2018 06:11 pm IST

मुझे सलाह दी गई कि मैं ना बोलूं वरना इसे पब्लिसिटी स्टंट कहा जाएगा।

इमरान खान- India TV Hindi
इमरान खान

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने विकास बहल को लेकर कुछ और खुलासे किए हैं जो मीडिया की हेडलाइंस में हैं। इमरान ने माना है कि उन्हें विकास बहल के बारे में जानकर कोई आश्चर्य नहीं हुआ। उन्हें पहले से उनके बारे में कुछ बातें पता थीं, मैं कई बार वो सब चीजें पब्लिक में लाना चाहता था लेकिन मुझे सलाह दी गई कि मैं ना बोलूं वरना इसे पब्लिसिटी स्टंट कहा जाएगा।

बहल पर बात करते हुए इमरान ने कहा- मैंने उनकी कहानियां सुनी हैं, 3 और एक्ट्रेसेस से मैंने उनके बारे में सुना था। वो लड़कियों को छूता था और कहता था कि अगर मैं तुम्हें फिल्म में कास्ट करूंगा तो बदले में मुझे क्या मिलेगा?

इमरान खान ने बॉलीवुड की चुप्पी पर कहा कि लोग इसलिए चुप हैं क्योंकि बिना किसी सुबूत के किसी का नाम लेना ठीक नहीं है, ये बड़ा मुद्दा है।

बता दें, विकास बहल पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, उस महिला का कहना है कि जब तक वो उस कंपनी में थी उसका शोषण होता रहा। कंगना ने भी महिला का समर्थन किया और माना कि विकास ने कई मौकों पर उन्हें असहज महसूस करवाया था।

Also Read:

विकास बहल ने अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी को भेजा कानूनी नोटिस

आलोक नाथ पर लगा सेक्शुअल हरैसमेंट का तीसरा आरोप

ऐश्वर्या राय ने भी मी टू पर दिया बयान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन