1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख संग काम करने को लेकर बोले इम्तियाज अली

शाहरुख संग काम करने को लेकर बोले इम्तियाज अली

 Published : Jul 04, 2017 05:11 pm IST,  Updated : Jul 04, 2017 05:11 pm IST

इम्तियाज ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया, “वह बहुत ही दयालु, मजेदार और भावुक इंसान हैं। यह उनकी दयालुता है कि फिल्म इतनी अच्छी तरह से बन पायी है।“

imtiaz ali- India TV Hindi
imtiaz ali

मुंबई: फिल्मकार इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ को लेकर चर्चा बनी हुई हैं। इस फिल्म में एक बार फिर से शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की जोड़ी नजर आ रही हैं। इम्तियाज अली कहना है कि इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम करना काफी अच्छा अनुभव रहा और उन्हें उम्मीद है कि इस फिल्म में वह शाहरुख की प्रतिभा को सही ढंग से पेश कर पाए हैं।(शाहरुख और अनु्ष्का का पार्टी सॉन्ग 'बीच बीच' में हुआ रिलीज)

‘जब वी मेट’, ‘लव आज कल’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके इम्तियाज ने पहली बार अपनी इस आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में शाहरुख के साथ काम किया है, जिसमें अनुष्का शर्मा भी हैं। इम्तियाज ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया, “वह बहुत ही दयालु, मजेदार और भावुक इंसान हैं। यह उनकी दयालुता है कि फिल्म इतनी अच्छी तरह से बन पायी है।“

उन्होंने कहा, “मैं काफी खुश हूं कि मुझे शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला। मुझे आशा है कि उनकी प्रतिभा को सही ढंग से प्रस्तुत कर पाने में मैं सक्षम हो पाया हूं।“ इस फिल्मकार ने अनुष्का की भी प्रशंसा की और कहा कि वह काफी लंबे समय से इस अभिनेत्री के साथ काम करना चाहते थे। ‘जब हैरी मेट सेजल’ 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन