1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कुणाल खेमू के जन्मदिन पर इनाया ने दिया 'स्पेशल गिफ्ट', करीना कपूर ने इस तरह किया विश

कुणाल खेमू के जन्मदिन पर इनाया ने दिया 'स्पेशल गिफ्ट', करीना कपूर ने इस तरह किया विश

 Published : May 25, 2020 11:50 pm IST,  Updated : May 25, 2020 11:50 pm IST

कुणाल खेमू की वाइफ एक्ट्रेस सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर दिन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

कुणाल खेमू  के जन्मदिन...- India TV Hindi
कुणाल खेमू  के जन्मदिन पर इनाया ने दिया 'स्पेशल गिफ्ट' Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेता कुणाल केमू को उनकी बेटी इनाया ने हैंड मेड बर्थडे कार्ड देकर और पियानो बजाकर बर्थडे सांग के साथ विश किया है। बाल अभिनेता के रूप में बॉलीवुड में कदम रखने वाले कुणाल केमू सोमवार को 37 वर्ष के हो गए। वह लॉकडाउन के कारण अपना जन्मदिन घर पर ही मना रहे हैं। उनकी पत्नी अभिनेत्री सोहा अली खान और बेटी उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।

सोहा ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर दिन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

शेयर तस्वीर में इनाया अपने सिर के ऊपर एक बड़ा-सा गुब्बारा पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं, जबकि अभिनेता हाथ में गिफ्ट कार्ड लिए हुए मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

हैंडमेड कार्ड को इनाया ने अपनी मां की मदद से बनाया है, जिसमें इनाया के नन्हें पंजों के निशान हैं और कार्ड में 'बेस्ट पापा एवर हैंड्स डाउन' लिखा है।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "बेस्ट गिफ्ट।"

अभिनेत्री ने उसके बाद पियानो बजाते हुए इनाया का 'हैप्पी बर्थडे' गीत गाते हुए एक वीडियो साझा किया।

करीना कपूर खान ने भी ब्रदर इन लॉ कुणाल खेमू को जन्मदिन की बधाई दी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, कुणाल को आखिरी बार अनिल कपूर, दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर के साथ म्यूजिकल रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मलंग' में देखा गया था।

आईएएनएस इनपुट के साथ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन