नई दिल्ली: 15 अगस्त आ रहा है, इस मौके पर देशभक्ति गाने सुनने का मन करता है। हमारी बॉलीवुड फिल्मों में कई देशभक्ति गाने हैं। आज हम आपको उन गानों की पूरी लिस्ट देने वाले हैं, जिन्हें आप इस स्वतंत्रता दिवस पर सुन सकते हैं।
Related Stories
इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'राज़ी' का गाना 'ऐ वतन' आप जरुर सुनिए, देशभक्ति की रंग में डूब ये नया गाना आपको जरूर अच्छा लगेगा।
शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' का टाइटल सॉन्ग आपको देशभक्ति के रंग में डुबो देगा।
आमिर खान के टीवी शो 'सत्यमेव जयते' का टाइटल ट्रैक भी आप इस स्वतंत्रता दिवस पर सुन सकते हैं।
रंग दे बसंती चोला... 'शहीद भगत सिंह' फिल्म का ये गाना अगर आप ना सुनें तो 15 अगस्त खाली-खाली सा रहता है, इसलिए ये गाना भी सुन लीजिए।
फिल्म बॉर्डर का गाना 'संदेशे आते हैं' सुनकर देशभक्ति हिलोरें मारने लगती हैं।
वीर-जारा का गाना 'ऐसा देश है मेरा' आप कैसे भूल सकते हैं, अभी देखिए...
लता मंगेशकर का गाना 'ऐ मेरे वतन के लोगों...' एवरग्रीन सॉन्ग है, बचपन से ये गाना हम सुनते आ रहे हैं, आज भी ये गाना हमें अंदर तक हिलाकर रख देता है।
शाहरुख खान की फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' का टाइटल सॉन्ग मुझे बहुत पसंद है।
'नया दौर' का गाना 'ये देश है वीर जवानों का...' आज भी हिट है।
भारत कुमार के नाम से जाने-जाने वाले मनोज कुमार ने हमें कई देशभक्ति गाने दिये हैं। 'है प्रीत जहां की रीत सदा' आप कैसे भूल सकते हैं।