मुंबई: 'दंगल' स्टार फातिमा सना शेख को वॉच लेबल फॉसिल इंडिया की ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है। फातिमा ने आईएएनएस से कहा, "यह ब्रांड एक विशिष्ट आधुनिक-विंटेज डिजाइन सौंदर्यशास्त्र में निहित है। यह व्यक्तित्व और विशिष्टता का जश्न मनाने पर आधारित है। मैं इसके साथ जुड़ने और इसके लिए युवाओं से अपील करने के लिए उत्साहित हूं।"
Related Stories
पिछले साल इस ब्रांड ने अपने प्रचार के लिए वरुण धवन और श्रुति हासन को अपना प्रचारक घोषित किया था।
वह घड़ी और इस ब्रांड के चमड़े के सामानों का प्रचार करेंगी। आगामी विज्ञापन में फातिमा वरुण के साथ दिखेंगी, जो रचनात्मकता, प्रामाणिकता और आशावाद का जश्न है।