1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'इंदु सरकार' के विरोध करने के चक्कर में जेल पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता

'इंदु सरकार' के विरोध करने के चक्कर में जेल पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता

 Published : Jul 28, 2017 06:15 pm IST,  Updated : Jul 28, 2017 06:15 pm IST

मधुर भंडारकर की इस फिल्म में कीर्ति कुल्हारी, नील नितिन मुकेश और अभिनेता अनुपम खेर लीड रोल में हैं।

इंदु सरकार- India TV Hindi
इंदु सरकार Image Source : PTI

नई दिल्ली: मधुर भंडारकर की फिल्म ‘इंदु सरकार’ को लेकर काफी विवाद हुए लेकिन फिल्म आखिरकार आज रिलीज हो गई। 1975 के आपातकाल पर बनी इस फिल्म पर कांग्रेस को ऐतराज था। लेकिन सेंसरबोर्ड से पास होने और कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद फिल्म रिलीज कर दी गई। लेकिन फिल्म को लेकर अभी प्रदर्शन थमा नहीं है। छत्तीसगढ़ में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता फिल्म का विरोध कर रहे थे, इन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। फिल्म को लेकर कांग्रेसियों के विरोध की आशंका पहले से थी।

इंदु सरकार के इन डायलॉग्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

देवेंद्र नगर थाना प्रभारी एस.एन. अख्तर ने बताया, "फिल्म का विरोध करने कांग्रेसी कार्यकर्ता सिटी सेंटर मॉल पहुंचे थे। कुछ कार्यकर्ता फिल्म देखने हॉल में मौजूद थे और कुछ लोग मॉल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेसियों का नेतृत्व कर रहे रायपुर जिला अध्यक्ष विकास उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल परिसर भेज दिया गया है।" थाना प्रभारी ने किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ से इनकार किया है।

यहां पढ़िए, इंदु सरकार का क्विक रिव्यू

विकास उपाध्याय ने कहा, "फिल्म 'इंदु सरकार' का प्रदर्शन सभी सिनेमाघरों में किया जा रहा था। शहर के सभी सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन रुकवाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्कामुक्की भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने सिनेमाघर की सुरक्षा बढ़ा दी है।"

मधुर भंडारकर की इस फिल्म में कीर्ति कुल्हारी, नील नितिन मुकेश और अभिनेता अनुपम खेर लीड रोल में हैं। 

इंदु सरकार विवाद पर बोले मधुर भंडारकर

(​इनपुट- आईएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन