1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शेखर सुमन की कोल्ड ड्रिंक में निकले कीड़े, शिकायत करने पर मिला ये जवाब

शेखर सुमन की कोल्ड ड्रिंक में निकले कीड़े, शिकायत करने पर मिला ये जवाब

 Published : Jul 19, 2019 11:51 am IST,  Updated : Jul 19, 2019 11:59 am IST

एक्टर शेखर सुमन की कोल्ड ड्रिंक ने कीड़े निकले हैं। उन्होंने इसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों से कोल्ड ड्रिंक ना पीने की सलाह दी है।

Shekhar Suman- India TV Hindi
Shekhar Suman

बॉलीवुड और टीवी दोनों में काम कर चुके शेखर सुमन(Shekhar Suman) के साथ एक घटना हुई है। इस घटना के बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर जानकारी दी। शेखर सुमन की कोल्ड ड्रिंक में से कीड़े निकले हैं। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर लोगों से कोल्ड ड्रिंक ना पीने की अपील की है।

शेखर सुमन ने ट्वीट कर बताया- जैसे ही उन्होंने कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए ढक्कन खोला तो उसमें कई कीड़े मिले। शेखर सुमन ने ट्वीट किया-  जैसे ही लिम्का की बोतल खोली। उसके ढक्कन और रिम पर बहुत सारे कीड़े लगे हुए थे। लोगों से अपील है लिम्का ना पिएं और ना ही खरीदें। इस बारे में जल्द ही रिपोर्ट करें। सभी के हित के लिए इसे रीट्वीट करें।

शेखर सुमन के ट्वीट करने के बाद कोल्ड ड्रिंक कंपनी ने शेखर सुमन को ये जवाब दिया। 

आपको बता दें शेखर सुमन ने इन दिनों बॉलीवुड और टीवी दोनों से ही दूरी बनाई हुई है। वह इस समय अपने होम प्रोडक्शन की फिल्में बनाने में लगे हुए हैं। यह फिल्म आर्मी और कश्मीर में आर्मी पर होने वाली पत्थरबाजी पर बनाई जा रही है।

Also Read:

बिना वजह सेल्फी लेने के कारण बुरी तरह ट्रोल हुई स्वरा भास्कर, यूजर्स ने कहा-कुछ खाकर मुंह धो लिया करो

टल गया सबसे बड़ा Clash, 15 अगस्त नहीं बल्कि इस दिन रिलीज होगी प्रभास और श्रद्धा कपूर की 'साहो'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन