1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुभाष घई के संस्थान ने की 'लता मंगेशकर छात्रवृत्ति' की घोषणा

सुभाष घई के संस्थान ने की 'लता मंगेशकर छात्रवृत्ति' की घोषणा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 04, 2016 11:06 pm IST,  Updated : Jun 04, 2016 11:07 pm IST

दिग्गज फिल्मकार सुभाष घई के फिल्म एवं मीडिया कला संस्थान 'व्हिसलिंग वूड्स इंटरनेशनल' ने स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के नाम पर एक छात्रवृत्ति की घोषणा की है।

lata mangeshkar and subhash ghai- India TV Hindi
lata mangeshkar and subhash ghai

मुंबई: दिग्गज फिल्मकार सुभाष घई के फिल्म एवं मीडिया कला संस्थान 'व्हिसलिंग वूड्स इंटरनेशनल' ने स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के नाम पर एक छात्रवृत्ति की घोषणा की है। फिल्मकार ने गुरुवार को अपनी बेटी मेघना और फिल्म संस्थान के कुछ छात्रों के साथ प्रख्यात गायिका के घर जाकर उन्हें भारतीय सिनेमा में अपने योगदान के लिए '2016 व्हिसलिंग वूड्स माएस्ट्रो अवॉर्ड' ग्रहण करने के लिए आमंत्रण दिया। यह अवॉर्ड नौवें दीक्षांत समारोह में 18 जुलाई को दिया जाना है।

स्वर साम्राज्ञी लता ने एक बयान में कहा, "सुभाष जी, मेघना और उनकी टीम ने दिल को छू लिया। यह मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है।"

गायिका ने गुरुवार रात ट्विटर पर लिखा, "अभिवादन। सुभाष जी, उनकी बेटी और व्हिसलिंग वूड्स के छात्रों से मिलकर बेहद अच्छा लगा।"

घई ने कहा, "लताजी ने भारतीय फिल्मकारों की आगामी पीढ़ी को प्रेरित करने के हमारे प्रयास को स्वीकार किया है। यह हमारे लिए बेहद सम्मान की बात है। भारत के गौरव और हम सबके लिए एक संस्थान लताजी के नाम पर इस छात्रवृत्ति से छात्रों को लाभ होगा।"

लता मंगेशकर छात्रवृत्ति के तहत संस्थान में दो और तीन वर्षीय पाठ्यक्रमों में 100 प्रतिशत फीस माफ की जाएगी।

संस्थान ने इससे पहले दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के नाम पर भी छात्रवृत्ति की घोषणा की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन