मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान नहीं रहे। 53 साल की उम्र में इरफान खान का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के तमाम सितारों ने इरफान के निधन पर शोक जताया है। टीवी से लकर सिनेमा तक इरफान ने हर जगह अपने अभिनय का लोहा मनवाया। इरफान खान ने थिय़ेटर में भी काम किया।
Related Stories
इरफान खान को फिल्मों में बेक फिल्म 'सलाम बॉम्बे' से मिला था। इसके बाद उन्होंने टीवी में चंद्रकांता, चाणक्य जैसे शो में काम किया। इरफान ने हासिल, मकबूल और पान सिंह तोमर जैसी फिल्मों में काम करके जो मुकाम हासिल किया है वो किसी और के लिए असंभव है। आज इरफान हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन उनका काम, उनकी फिल्में और उनके खूबसूरत गाने आज भी हमारे साथ हैं। आज हम आपको इरफान खान के कुछ ऐसे ही खूबसूरत गाने दिखाते हैं जो आपको जिंदगी में हर हाल में खुश रहने का सबक देंगे और आपका मनोरंजन भी करेंगे।