1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान को गुजरे बीते 6 महीने, अनदेखी फोटो शेयर कर इमोशनल हुए बेटे बाबिल

इरफान खान को गुजरे बीते 6 महीने, अनदेखी फोटो शेयर कर इमोशनल हुए बेटे बाबिल

 Published : Oct 30, 2020 12:51 pm IST,  Updated : Oct 30, 2020 12:51 pm IST

बाबिल ने पिता के साथ बिताए यादगार पलों को याद करते हुए अनदेखी फोटो भी शेयर ही है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

irrfn khan - India TV Hindi
इरफान खान के बेटे ने शेयर की फोटो Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान ने 29 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्हें गुजरे हुए 6 महीने का वक्त बीत चुका है।  ऐसे में उनके बड़े बेटे बाबिल खान ने पोस्ट शेयर किया है। साथ ही पिता के साथ बिताए यादगार पलों को याद करते हुए अनदेखी फोटो भी शेयर ही है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

इरफान खान के बेटे बाबिल ने अपने पिता की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "2 मैन स्क्वॉड।"

Watch: इरफान खान ने पत्नी से कहा था 'मेरा साया साथ होगा'... पुराना वीडियो हुआ वायरल

इससे पहले बाबिल ने एक थ्रोबैक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें इरफान अपनी पत्नी सुतापा के लिए गाना गुनगुनाते दिखाई दे रहे थे। 

बाबिल और उसकी मां सुतापा सिकदर अक्सर सोशल मीडिया पर इरफान की यादें साझा करते रहते हैं। अभिनेता का निधन इसी साल 29 अप्रैल को मुंबई में हो गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन