1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान IFFM में पीकू के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलने से अभिभूत

इरफान खान IFFM में पीकू के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलने से अभिभूत

 Written By: PTI
 Published : Aug 19, 2015 11:32 am IST,  Updated : Aug 19, 2015 11:34 am IST

मुंबईः इरफान खान इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2015 में पीकू फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलने से बेहद खुश हैं और खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। फिल्म में इरफान

इरफान खान IFFM में पीकू...- India TV Hindi
इरफान खान IFFM में पीकू के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

मुंबईः इरफान खान इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2015 में पीकू फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलने से बेहद खुश हैं और खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

फिल्म में इरफान के साथ अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म एक बाप और बेटी के रिश्ते के ईद गिर्द घूमती है।

इरफान ने सुजीत सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म में एक टैक्सी सर्विस एजेंसी के मालिक राणा का किरदार निभाया है।

अभिनेता ने कहा, यह एक बड़ा सम्मान है, मैं बहुत खुश हूं कि फिल्म ने लोगों का दिल जीता। राणा निश्चित रूप से दर्शकों का आभारी है। यह मेरी जिंदगी का एक और महत्वपूर्ण किरदार है। मैं अभिभूत हूं कि उसे इस तरह की प्रतिक्रिया मिली।

जुरासिक वल्र्ड फिल्म के अभिनेता मेलबर्न में आयोजित समारोह में शामिल नहीं हो पाए क्योंकि वह एक टीवी कार्यक्रम की शूटिंग के लिए इस समय जापान में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन