Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान की मां सईदा बेगम का हुआ निधन, जयपुर में ली अंतिम सांस

इरफान की मां सईदा बेगम का हुआ निधन, जयपुर में ली अंतिम सांस

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Apr 25, 2020 09:28 pm IST, Updated : Apr 26, 2020 11:40 am IST

बॉलीवुड एक्टर इरफान की मां सईदा बेगम का निधन हो गया है। उन्होंने जयपुर में अंतिम सांस ली है।

irrfan- India TV Hindi
इरफान

बॉलीवुड एक्टर इरफान की मां सईदा बेगम का शनिवार की सुबह निधन हो गया। सईदा बेगम की उम्र लगभग 85 साल थी। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। इरफान की मां ने जयपुर में अंतिम सांस ली है। इस समय इरफान के दोनों भाई जयपुर में मौजूद हैं। वह जयपुर के बेनिवाल कांता कृष्णा कॉलोनी में रहती थीं। लॉकडाउन की वजह से इरफान का जयपुर पहुंचना मुश्किल है, क्योंकि वे मुंबई में हैं।

आपको बता दें 2018 में इरफान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से ग्रसित हो गए थे। इस बीमारी के बारे में पता चलने के बाद उन्होंने अपने फैन्स को इस बारे में जानकारी दी और इलाज के लिए लंदन चले गए थे। इरफान इलाज करवाने के बाद भारत वापिस आ चुके हैं।

इलाज के बाद इरफान फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आए थे। यह फिल्म 13 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म में इरफान के साथ राधिका मदान, दीपक डोबरियाल, करीना कपूर, डिंपल कपाड़िया अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। कोरोना वायरस के चलते थिएटर बंद कर दिए गए थे जिसकी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

(इनपुट-जोइता मित्रा सुवर्णा)

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement