1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब ‘राम’ ने ‘लखन’ को जड़ दिए 17 थप्पड़

जब ‘राम’ ने ‘लखन’ को जड़ दिए 17 थप्पड़

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Mar 01, 2018 04:14 pm IST,  Updated : Mar 01, 2018 04:14 pm IST

जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर 'राम लखन', '1942: अ लव स्टोरी' और 'कभी ना कभी' फिल्मों में भी साथ नजर आ चुके हैं।

राम लखन- India TV Hindi
राम लखन

मुंबई: अभिनेता जैकी श्रॉफ ने वर्ष 1989 की फिल्म 'परिंदा' की शूटिंग के दौरान सह-कलाकार अनिल कपूर को 17 बार थप्पड़ जड़े थे। एक बयान के मुताबिक, कलर्स इनफिनिटी चैनल पर 'बीएफएफस विद वोग' के आगामी एपिसोड में जैकी से अनिल के साथ काम के अनुभव के बारे में पूछा गया था।

जवाब में उन्होंने अनिल को थप्पड़ मारने वाले एक दृश्य का जिक्र करते हुए कहा कि फिल्म के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा सीन से संतुष्ट थे लेकिन अनिल लगातार रीटेक कराते रहे क्योंकि वह सब कुछ एकदम सही चाहते थे। जैकी ने कहा, "मैंने उन्हें 17 चांटे जड़े, लेकिन यह इतने जोरदार नहीं थे कि वह (अनिल) गिर जाते।"

दोनों अभिनेता 'राम लखन', '1942: अ लव स्टोरी' और 'कभी ना कभी' फिल्मों में भी साथ नजर आ चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन