जैकलीन फर्नांडीज ने फाउंडेशन YOLO(यू ओनली लिव वन्स) की शुरुआत की है। अभिनेत्री ने खुद ऑन ग्राउंड रहकर इसका कार्यभार संभाला है क्योंकि उनका यह फाउंडेशन कई एनजीओ के साथ मिलकर काम कर रहा है, खासकर इन मुश्किल भरे हालात में कई समस्याओं से निपटने की कोशिश की जा रही है।
Related Stories
अभिनेत्री अब उन बेजुबानों की मदद के लिए आगे आई हैं जो इंसानों की तरह मदद नहीं मांग सकते है। जैकी ने हाल ही में फ़ीलाइन फाउंडेशन का दौरा किया जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साझा की है, यह एक ऐसा एनजीओ है जो सड़को पर रहने वाले जानवरों की मदद करते है।
Khatron Ke Khiladi 11 Confirmed List: दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर राहुल वैद्य तक इस बार खतरों से खेलते नजर आएंगे ये 12 कंटेस्टेंट्स
जब से इस पहल की घोषणा की गई है जैकलीन लगातार इसके लिए काम कर रही हैं। YOLO फाउंडेशन के साथ अभिनेत्री ने रोटी बैंक फाउंडेशन का दौरा किया है, वह मुंबई पुलिस बल के बीच मास्क और सैनिटाइज़र वितरित कर रही है और अब आवारा जानवरों को खाना खिला रही हैं।