1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल-3' की इस हीरोइन को पसंद है मारधाड़ वाली फिल्में

कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल-3' की इस हीरोइन को पसंद है मारधाड़ वाली फिल्में

 Published : May 27, 2016 06:06 pm IST,  Updated : May 27, 2016 06:06 pm IST

जैकलिन फर्नांडीज इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हाउसफुल-3' के प्रमोशन मे व्यस्त हैं। हाल ही में जैकलिन ने बताया है कि उन्हें मारधाड़ वाली फिल्में काफी पसंद हैं।

jacqueline- India TV Hindi
jacqueline

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हाउसफुल-3' के प्रमोशन मे व्यस्त हैं। हाल ही में जैकलिन ने बताया है कि उन्हें मारधाड़ वाली फिल्में काफी पसंद हैं। इस फिल्म के अलावा वह फिल्म 'ढिशूम' में भी नजर आने वाली है। यह उनकी मारधाड़ वाली ही फिल्म होगी। फिल्म में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगी। वहीं उन्होंने बताया कि उन्हें इस तरह की फिल्मों में काम करना पसंद है। जैकलिन ने कहा, "मुझे इस तरह की फिल्में करना पसंद है।"

इसे भी पढ़े:- अक्षय कुमार को हॉलीवुड नहीं, पंजाबी और साउथ की फिल्मों में है दिलचस्पी

पहले गाने का खुमार उतरने से पहले ही रिलीज़ हुआ अक्षय का दूसरा गाना

अक्षय कुमार ने किया खुलासा, कैसे करते हैं साल में 3 से 4 फिल्में

उन्होंने कहा, "मैं 'चार्लीज एंजल्स' और 'स्टार वॉर्स' जैसी मारधाड़ वाली फिल्मों की बड़ी प्रशंसक हूं। मुझे इस तरह की फिल्मों में काम करना पसंद है।" रोहित धवन द्वारा निर्देशित 'ढिशूम' में वरुण धवन, जॉन अब्राहम और साकिब सलीम जैसे सितारे भी दिखेंगे।

साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित फिल्म 'ढिशूम' 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के गानें 'टांग उठाके' में जैकलिन टैप डैंस करती हुई भी नजर आ रही हैं। इस गानें को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है।

जैकलिन इन दिनो फिल्म 'हाउसफुल 3' का प्रचार कर रही हैं। यह तीसरी बार है जब जैकलिन 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में नजर आएंगी। साजिद-फरहाद द्वारा निर्देशित फिल्म 'हाउसफुल 3' 3 जून को रिलीज होगी।

इसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, लिसा हेडन और नरगिस फाखरी भी प्रमुख भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन