मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह योगाभ्यास करती नजर आ रही हैं। शनिवार को साझा किए गए इस वीडियो में एक तरफ जहां जैकलीन योग करती दिखाई दे रही हैं, वहीं उनकी बिल्ली कभी उनके आसपास, तो कभी इधर-उधर घूमती नजर आ रही है।
Related Stories
इस वीडियो क्लिप के कैप्शन में जैकलीन ने लिखा है, "कैट योगा।"
शाहरुख खान की बेटी सुहाना का 21वां बर्थडे, गौरी खान सहित अनन्या पांडे और सुहाना कपूर ने यूं किया विश
बता दें कि इन दिनों जैकलीन के पास कई सारी फिल्में हैं। वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'रामसेतु' और 'बच्चन पांडे' का हिस्सा हैं। इसके अलावा, वह सलमान खान की फिल्म 'किक 2' में भी दिखाई देने वाली हैं। जैकलीन को रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सर्कस' और सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और यामी गौतम के साथ 'भूत पुलिस' में भी देखा जा सकता है।