1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बोनी कपूर और जाह्नवी कपूर श्री देवी को याद कर हुए इमोशनल, देखिए तस्वीरें

बोनी कपूर और जाह्नवी कपूर श्री देवी को याद कर हुए इमोशनल, देखिए तस्वीरें

 Published : Nov 23, 2018 01:28 pm IST,  Updated : Nov 23, 2018 01:30 pm IST

गोवा फिल्म फेस्टिवल में जाह्नवी कपूर और बोनी कपूर पहुंचे। जहां मां श्री देवी को याद कर दोनों की आंखों से आंसू छलक उठे।

janhvi kapoor and boney kapoor- India TV Hindi
janhvi kapoor and boney kapoor Image Source : INSTAGRAM/JANHVI KAPOOR

गोवा में इन दिनों इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। जहां आए दिन बड़ी हस्तियां जा रही हैं। इसी बची गुरुवार को जाह्नवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ इस महोत्सव में पहुंची। जहां उन्होंने अपनी मां से जुड़ी कई बातें की। पिछले साल इसी फिल्म फेस्टिवल में जाह्नवी अपनी मां श्री देवी के साथ गई थीं। आपको बता दे कि 2018 में श्री देवी का निधन हुआ है।

फिल्म फेस्टिवल में जाह्नवी ने अपनी मां श्री देवी की याद में लिखी एक कविता भी सुनाई। जिसके बाद बोनी कपूर और जाह्नवी कपूरे के साथ वहां बैठे सभी लोग इमोशनल हो गए। आपको बता दें इस कार्यक्रम में अर्जुन कपूर भी शामिल होने वाले थे मगर अपनी फिल्म के लुक टेस्ट की वजह से वहां नहीं पहुंच पाए।

फिल्म फेस्टिवल में जाह्नवी से उनकी मां के बारे में बात की गई। जब जाह्नवी की श्री देवी से तुलना की गई तो उन्होंने कहा- 'मैंने अपनी मां का बेस्ट देखा है और मैं कभी उनकी योग्यता के साथ मैच नहीं कर पाऊंगी। मैं उनकी तरह चाहकर भी नहीं बन सकती।'

जब जाह्नवी से पूछा गया कि उनका 2018 साल कैसा गया तो उन्होंने कहा- '2018 ने मुझे अच्छआ और बुरा दोनों समय दिखाया। यह अजीब है, हमारी फैमिली एक साथ है। इसलिए ये मेरे लिए बड़ी बात है। लेकिन जो कुछ भू हुआ उससे हम सब सदमे में हैं और अभी तक इससे आगे नहीं बढ़ पाए हैं।'

जाह्नवी कपूर ने 2018 में फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह फिल्म में ईशान खट्टर के अपोजिट नजर आई थीं। अब जाह्नवी फिल्म 'तख्त' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में जाह्नवी के साथ करीना कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है।

Also Read:

Koffee With Karan 6: शाहिद कपूर और ईशान खट्टर पीएंगे करण जौहर के साथ कॉफी, देखें Photos

निक जोनस पहुंचे इंडिया, प्रियंका चोपड़ा ने कहा- 'वेलकम होम बेबी'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन