1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मशहूर हेयरस्टाइलिस्ट जावेद हबीब का पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में एडमिट कराया गया

मशहूर हेयरस्टाइलिस्ट जावेद हबीब का पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में एडमिट कराया गया

 Published : Sep 06, 2017 02:50 pm IST,  Updated : Sep 06, 2017 02:50 pm IST

जाने माने हेयरस्टाइलिस्ट जावदे हबीब को दिल का दौरा पड़ा है, वो हरियाणा में एक सैलून के उद्घाटन के लिए आए थे।

javed habib- India TV Hindi
जावेद हबीब

नई दिल्ली: जाने-माने हेयर ड्रेसर जावेद हबीब को लेकर एक बेहद दुखद खबर आई है। हरियाणा के सैलीन का उद्घाटन करने पहुंचे जावेद हबीब की तबीयत अचानक खराब हो गई, उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। कहा जा रहा है कि जावदे के सीने में तेज दर्द हुआ था और वो गिर गए। आशंका जताई जा रही है कि जावेद हबीब को दिल का दौरा पड़ा है।

सनी लियोन का बड़ा खुलासा

जावेद हबीब को सैलून का उद्घाटन करने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करनी थी, लेकिन उससे पहले ही उनकी तबीयत खराब हो गई। जावेद के गिरने से कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, फिलहाल वो अस्पताल में ही हैं।

​आप की अदालत देखकर तस्लीमा नसरीन ने कंगना पर कही ये बात

जावेद हबीब फेमस हेयर ड्रेसर हैं। उन्होंने लंदन के मौरिस स्कूल ऑफ हेयर ड्रेसिंग और लंदन स्कूल ऑफ फैशन से आर्ट एंड साइंस ऑफ हेयर स्टाइलिंग एंड ग्रूमिंग में डिप्लोमा किया है। जावेद सनसिल्क के ब्रैंड एम्बेसडर भी हैं। देशभर में जावेद के कई सैलून हैं।

ऐसा क्या हुआ कि प्रेगनेंट ईशा देओल को रिक्शा करके जाना पड़ा घर?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन