1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक बार फिर फूटा जया बच्चन का गुस्सा, फोटो खींचने पर फैन को लगाई डांट

एक बार फिर फूटा जया बच्चन का गुस्सा, फोटो खींचने पर फैन को लगाई डांट

 Published : Mar 18, 2019 08:44 pm IST,  Updated : Mar 18, 2019 08:44 pm IST

यह सब जानते हैं कि जया बच्चन (Jaya Bachchan) को तस्वीरें खींचवाना पसंद नहीं है। उन्हें अक्सर पैपराज़ी और फैंस पर फोटो खींचने के लिए गुस्सा होते देखा गया है।

 Jaya Bachchan- India TV Hindi
Jaya Bachchan Image Source : INSTAGRAM

यह सब जानते हैं कि जया बच्चन (Jaya Bachchan) को तस्वीरें खींचवाना पसंद नहीं है। उन्हें अक्सर पैपराज़ी और फैंस पर फोटो खींचने के लिए गुस्सा होते देखा गया है। सोमवार को भी ऐसा किस्सा फिर देखने को मिला। जया, करण जौहर की मम्मी हीरू जौहर की बर्थडे पार्टी के लिए मुंबई के एक रेस्टोरेंट गई थीं। वहां से निकलते समय उन्होंने पैपराज़ी को तो तस्वीरें खींचने दिया, लेकिन जब फैंस अपने मोबाइल में उनकी तस्वीरें लेने लगे तो वो नाराज़ हो गईं।

जब एक शख्स उनकी तस्वीर ले रहा था तो जया ने उसे कहा- ''क्या तस्वीर खींचने से पहले तुमने मुझसे पूछा? तमीज़ सीखो।'' इसके बाद एक और फैन को उन्होंने फटकार लगाई।

यहां देखें वीडियो...

आपको बता दें कि 'कॉफी विद करण 6' में करण ने अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा से पूछा भी था कि जया बच्चन को तस्वीरें खींचवाना क्यों पसंद नहीं है? इस पर अभिषेक ने कहा था कि जब पूरा परिवार बाहर जाता है तो सब प्रार्थना करते हैं कि वहां पैपराज़ी न हो।

हालांकि श्वेता ने अपनी मां के बचाव में कहा कि उन्हें बिना उनकी इजाज़त के तस्वीरें खींचवाना नहीं पसंद। ''जब उनके आस-पास ज्यादा लोग होते हैं तो वह असहज महसूस करती हैं। उन्हें यह भी बुरा लगता कि लोग उनकी इजाज़त के बिना तस्वीरें खींचते हैं।''

Also Read:

करण जौहर ने मम्मी हीरू जौहर के लिए रखी बर्थडे पार्टी, जया बच्चन-शर्मिला टैगोर हुईं शामिल

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की फ्रांस वेकेशन की तस्वीरें हुईं वायरल

तैमूर अली खान को मिल रहे मीडिया अटेंशन पर बोलीं दादी शर्मिला टैगोर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन